पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला को गवानी पड़ी जान, जानिए वाक्या

घटना नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया गांव में हुई। मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगढ़ निवासी रामचंद्र महतो की पुत्री आशा देवी है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 03:35 PM (IST) Updated:Thu, 07 Mar 2019 03:35 PM (IST)
पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला को गवानी पड़ी जान, जानिए वाक्या
पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला को गवानी पड़ी जान, जानिए वाक्या

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। पश्चिम चंपारण में अवैध संबंध का विरोध करने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घटना नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया गांव में बुधवार की रात हुई। मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगढ़ निवासी रामचंद्र महतो की पुत्री आशा देवी (28) है। घटना के बाद जब सूचना पुलिस को लगी तो ससुराल वाले शव को छोड़कर फरार हो गए। घटना का कारण मृतका के पति का बगहा में किसी लड़की के साथ अवैध संबंध बताया गया है।

    पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। मामले में कांड अंकित कर ससुराल वालों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि आशा की शादी करीब सात साल पूर्व मल्दहिया पोखरिया निवासी सुनील महतो के साथ हुई। वह एक रेल कर्मचारी है। मृतका के पिता रामचंद्र महतो ने दिए आवेदन में पुलिस को बताया है कि उनका दामाद बगहा स्टेशन पर रेलवे में ग्रुप डी का कर्मी है।

   वहां किसी लड़की के साथ उसका अवैध संबंध है। उसकी इस हरकत का बेटी विरोध कर रही थी। इसी कारण रास्ते से हटाने के लिए ससुराल में उसकी हत्या कर दी गई है। इस घटना में ससुराल के चार लोगों के खिलाफ आरोप लगाया गया है। इसमें मृतका के पति के अलावा देवर हीरालाल महतो, शिकारपुर थाना के मनवा परसी गांव निवासी पति का बहनोई बच्चा महतो व उसकी पत्नी शामिल है। मायके वालों का कहना है कि रविवार को आशा देवी के बेटे का जन्मदिन था, जिसमें वे लोग भी गए थे।

   मंगलवार को लौटने तक भी सबकुछ ठीक रहा। फिर बुधवार को सुनील और उसके भाई समेत चार लोगों ने पूरे प्लान के साथ उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं बेटी की मौत के बाद उसके मायकेवालों ने यह कहकर सूचना दी कि अधिक बुखार से उसकी स्थिति खराब है। जब वे मल्दहिया पहुंचे तो उसका शव घर में पड़ा था और कंबल ओढ़ाकर कर सभी फरार हो चुके थे। मृतका को एक पुत्र और एक पुत्री भी है। थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी