शिवहर में विधायक पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे

असामाजिक तत्वों ने विधायक की कार को भी किया क्षतिग्रस्त। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। भोज से लौटते समय हुई घटना।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 09:04 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 02:23 PM (IST)
शिवहर में विधायक पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे
शिवहर में विधायक पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे

शिवहर, जेएनएन। जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मेसौढा वार्ड सात में शुक्रवार की रात शिवहर के जदयू विधायक मो. सर्फुद्दीन पर असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस दौरान विधायक  के  वाहन पर रोड़ेबाजी कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं लोगों ने विधायक समेत समर्थकों के साथ हाथापाई भी की। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब विधायक समर्थकों के साथ अपनी  वाहन से मेसौढ़ा वार्ड सात स्थित डीलर मो. इरशाद के घर से भोज खाकर अपने घर लौट रहे  थे। सूचना मिलते ही एसडीपीओ राकेश कुमार और पिपराही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने  मौके  पर पहुंच कर मामले की जांच की। 

विधायक के आवेदन पर विस चुनाव में शिवहर के संभावित प्रत्याशी मो. वामिक समेत 28 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया  है  कि मामले की जांच जारी है। उधर, इस वारदात के बाद विधायक के समर्थकों और मेसौढ़ा के ग्रामीणों में तनाव व टकराव की स्थिति है। ग्रामीणों ने इसे राजनीति साजिश बताया है। ग्रामीणों  का कहना है कि इलाके का विकास नहीं होने के चलते विधायक का घेराव कर आक्रोश जताया  गया था। किसी ने भी विधायक पर हमला नही किया। जबकि, विधायक का कहना है कि वह भोज खाकर लौट रहे थे। इस दौरान जन संपर्क कर लौट रहे मो. वामिक व उनके समर्थकों ने  हमला कर दिया।

chat bot
आपका साथी