समस्तीपुर में मंत्री राधामोहन ने कहा- मोदी सरकार ने भारत का मान बढ़ाया

समस्तीपुर में केंद्रीय कृषि मंत्री ने जपा के विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 55 वर्षो तक एक ही परिवार का रहा राज अब मांग रहा हिसाब।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 09:45 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 09:45 PM (IST)
समस्तीपुर में मंत्री राधामोहन ने कहा- मोदी सरकार ने भारत का मान बढ़ाया
समस्तीपुर में मंत्री राधामोहन ने कहा- मोदी सरकार ने भारत का मान बढ़ाया

समस्तीपुर, जेएनएन। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि विश्व के मानचित्र पर भारत को सम्मान की नजर से देखा जा रहा है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। सरकार ने हर क्षेत्र में कार्य कर बता दिया कि हम किसी से पीछे नहीं हैं। आजादी के बाद पहली बार देश को एक मजबूत सरकार मिली है। देश में 55 वर्षो तक एक ही परिवार का राज रहा। फिर भी गरीबी नहीं मिटी।

 आज वही लोग हिसाब मांग रहे हैं। हमारी सरकार ने साढ़े चार वर्षों में यह सिद्ध कर दिया कि विकास का मतलब क्या होता है? डीबीटीएल से किसानों को लाभ मिल रहा है। सिर्फ गरीबी का आंसू बहाने वाले लोग किसानों के नाम पर ओछी राजनीति कर रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2022 तक भारत समृद्ध राष्ट्र बन जाएगा।

 केंद्रीय कृषि मंत्री मंगलवार को नगर भवन बलुआही के सभागार में भाजपा के विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मोदी सरकार ने गैस कनेक्शन, शौचालय निर्माण, सड़क, बिजली, पानी सहित हर क्षेत्र में काम किया है। मौके पर उजियारपुर सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, विधान पार्षद राणा गंगेश्वर सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी