शोभायात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक

थाना परिसर में अंचलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रखंड शांति समिति की बैठक हुई।

By Edited By: Publish:Sun, 15 Jan 2017 01:47 AM (IST) Updated:Sun, 15 Jan 2017 01:47 AM (IST)
शोभायात्रा को लेकर  शांति समिति की बैठक
शोभायात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक

मुजफ्फरपुर। थाना परिसर में अंचलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रखंड शांति समिति की बैठक हुई। इसमें 15 जनवरी को नवाह राम नाम संकीर्तन की समाप्ति पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा में शांति व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा में डीजे साउन्ड नही बजाया जाएगा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मो.यूनुस सलीम प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अनिल यादव, जिप मनोज राय, प्रो.अजय कुमार, प्रेमचन्द्र जायसवाल, महेन्द्र राय मुखिया मैनेजर राय ,मुखिया राजेश कुमार,कृष्ण कुमार गुप्ता, मो.खलील ,नप उप मुख्य पार्षद विजय कुमार ,शाहिद भारती,ललित कुमार गुप्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी