Lockdown News: दिल्ली व लंबी दूरी की कई बसें आई बैरिया, सैकड़ों यात्री पहुंचे

मुजफ्फरपुर के बैरिया बस पड़ाव पर दिल्ली सहित सिल्लीगुड़ी पूर्णिया टाटा रांची आदि से भी आई कई बसें। यात्री ऑटो रिजर्व कर अपने गंतव्य को रवाना हुए।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 05:49 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 05:49 PM (IST)
Lockdown News: दिल्ली व लंबी दूरी की कई बसें आई बैरिया, सैकड़ों यात्री पहुंचे
Lockdown News: दिल्ली व लंबी दूरी की कई बसें आई बैरिया, सैकड़ों यात्री पहुंचे

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान बस सेवा बंद रहने के बाद भी दिल्ली समेत लंबी दूरी की कई बसें बैरिया बस पड़ाव आईं। इन बसोंं से सैकड़ों यात्री यहां पहुंचे। सभी बसें गुरुवार को सुबह बस पड़ाव पहुंचीं। बाहर से आए यात्री ऑटो रिजर्व कर अपने गंतव्य को रवाना हुए। दिल्ली से करीब चार से पांच बसें सुबह यहां आईं। ओवरलोड यात्रियों को लेकर ये बसें यहां पहुंची। सिल्लीगुड़ी, पूर्णिया, टाटा, रांची आदि से भी कई बसें यहां आई।

 पटना से बेतिया जाने के क्रम में करीब दो बसें चांदनी चौक पर रुकी। इससे दर्जनों यात्री यहां उतरे। दस बजे के बाद बसों का आना बंद हो गया। इधर, बैरिया बस पड़ाव में सैकड़ों बसें खड़ी रही। बसों का परिचालन नहीं होने से यात्री व खलासी को छुट्टी दे दी गई। बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं प्रवक्ता कामेश्वर महतो ने कहा कि निजी बसों का परिचालन पूरी तरह बंद है।

पथ परिवहन निगम की बसों का परिचालन ठप, पड़ाव लॉक

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों का परिचालन पूरी तरह बंद रहा। इमलीचट्टी स्थित निगम के डीपो के मुख्य द्वार को लॉक कर दिया गया है। डीपो के अंदर प्रवेश बंद कर दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक एसएन झा ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार बसों का परिचालन बंद कर दिया गया है। बसों की सफाई एवं सेनेटाइज कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी