भुगतान को लेकर मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन

मीनापुर प्रखंड क्षेत्र की चादपरना पंचायत के मनरेगा मजदूरों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय पर मजदूरी भुगतान को लेकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 01:13 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 01:13 AM (IST)
भुगतान को लेकर मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन
भुगतान को लेकर मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर : मीनापुर प्रखंड क्षेत्र की चादपरना पंचायत के मनरेगा मजदूरों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय पर मजदूरी भुगतान को लेकर प्रदर्शन किया। मनरेगा कार्यालय पर ताला लटका देख मजदूरों का गुस्सा और फूट पड़ा। मजदूरों ने बताया कि दो महीने पूर्व मुस्तफागंज स्थित पोखर उड़ाही व जीर्णोद्धार कार्य उनलोगों ने किया। मस्टर रौल और अन्य कागजातों पर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवा लिया, लेकिन आजतक खाते में राशि नहीं गई। पंचायत समिति मद से हुए कार्य की मजदूरी मागने पर समिति सदस्य महेश सहनी डाट कर भगा देते हैं। प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ, सीओ या पीओ के नहीं रहने से वे लोग बैरंग लौट गए। इधर, पीओ राजीव कुमार ने बताया कि उक्त पोखर उड़ाही का कार्य पंचायत समिति मद से महेश सहनी द्वारा कराया गया था। अबतक उक्त कार्य का एमबी बुक कराकर मेरे पास फाइल नहीं आई है। मेरे पास फाइल आते ही मजदूरों को मजदूरी भुगतान कर दिया जाएगा। इधर, समिति सदस्य ने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा।

किसान मजदूर सभा का धरना

अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले नौ सूत्री मागों को लेकर दुलारचंद राम की अध्यक्षता में जम्हरूआ पंचायत के मुरौल में धरना दिया गया। बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा, किसानों की फसल क्षति, विस्थापितों को आवास योजना, लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता आदि की मांग की गई। संचालन राजकिशोर राम ने किया।

आशा व वैक्सीन कुरियर संघ ने दिया धरना

विभिन्न मागों को लेकर आशा व वैक्सीन कुरियर संघ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वन पर धरना दिया। इस दौरान आशा ने कोविड-19 का पंजीकरण भी रोक दिया। उनकी माग थी कि सरकार द्वारा घोषित प्रोत्साहन राशि को मानदेय ने सामंजन किया जाए। वहीं, कोरोना में की गई सेवा की राशि का अविलंब भुगतान किया जाए। बीसीएम टप्पू गुप्ता के समझाने के बाद आशा ने पंजीकरण का कार्य शुरू कराया। मौके पर आशा रीता कुमारी, पूनम कुमारी, सुनीता पाडेय, शोभा कुमारी, बेबी कुमारी, दीपमाला, योगेंद्र ठाकुर, मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। सरैया : कोविड 19 में सेवा देने के बावजूद मानदेय व अतिरिक्त सुविधा नहीं देने को लेकर आशा ने धरना- प्रदर्शन किया। धरने को किरण, सुप्रिया, रानी, विभा ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी