Bihar News: महंगी पड़ी दुष्‍कर्म की कोशिश, लोगों ने रंग हाथ पकड़ जमकर पीटा, VIDEO VIRAL

बिहार के मधुबनी में एक दबंग ने एक युवती से दुष्‍कर्म की कोशिश की। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर जो हाल किया आप भी जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 30 Dec 2019 09:19 PM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2019 11:58 AM (IST)
Bihar News: महंगी पड़ी दुष्‍कर्म की कोशिश, लोगों ने रंग हाथ पकड़ जमकर पीटा, VIDEO VIRAL
Bihar News: महंगी पड़ी दुष्‍कर्म की कोशिश, लोगों ने रंग हाथ पकड़ जमकर पीटा, VIDEO VIRAL

मधुबनी [जेएनएन]। युवती से एक महिला मुखिया के पति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान युवती के शोर मख्चाने पर लोग जुट गए। उन्‍होंने आरोपित मुखिया पति को बंधक बनाकर जमकर पीटा। बिहार के मधुबनी जिला अंतर्गत मधेपुर स्थित भेजा थाना क्षेत्र की इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस बीच युवती ने दुष्कर्म की कोशिश की एफआइआर दर्ज कर दी है।

युवती ने कही ये बात

एफआइआर में पीडि़त युवती ने कहा है कि महासिंह हसौली पंचायत के मुखिया के पति ने अपने एक साथी के साथ रविवार देर शाम दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने कहा है कि वह भीठ भगवानपुर हाट से देर शाम घर लौट रही थी कि इसी बीच खोर मदनपुर गांव स्थित पंचायत भवन के निकट मुखिया के पति रामेश्वर दास एवं मो. अकबर ने उसे जबरन पकड़ लिया। इसके बाद दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर आए और बचाया।

आरोपित को बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

इसके बाद लोगाें ने आरोपित को बांधकर पीटा। वह खुद को छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। इस बीच किसी ने उसकी पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस बाबत आरोपित मुखिया पति से मोबाइल पर संपर्क कर पक्ष जानने का प्रयास किया गया। मगर उसने  कॉल रिसीव नहीं किया ।

chat bot
आपका साथी