LS College: मुजफ्फरपुर में ड्यूक हॉस्टल बंद करने के निर्णय पर छात्रों में गुस्सा, कैंपस में अभी यह है स्थिति

LS College छात्रों ने बीआरए बिहार विवि के कुलपति के आवास का घेराव किया। साथ ही हंगामा भी किया। इसकी सूचना पर सिटी एसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। छह थानों की पुलिस यहां कैंप कर रही है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 01:08 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 01:08 PM (IST)
LS College: मुजफ्फरपुर में ड्यूक हॉस्टल बंद करने के निर्णय पर छात्रों में गुस्सा, कैंपस में अभी यह है स्थिति
पहले भी विवादों को लेकर कई बार ड्यूक हॉस्टल को बंद कराया जा चुका है।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। लंगट सिंह कॉलेज से जुड़े ड्यूक हॉस्टल को बंद करने के निर्णय के खिलाफ मंगलवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने बीआरए बिहार विवि के कुलपति के आवास का घेराव किया। साथ ही हंगामा भी किया। इसकी सूचना पर सिटी एसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। छह थानों की पुलिस यहां कैंप कर रही है।

मालूम हो कि 10 नवंबर को ड्यूक हॉस्टल के एक छात्र राजवर्धन को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। हॉस्टल से बाहर ले जाकर उसे पास के मैदान में गोलियां मारी गई थीं। इसके बाद पुलिस ने हॉस्टल के ही दो छात्रों को हिरासत में लिया था। बाद में एसएसपी व एलएस कॉलेज प्रशासन की अनुशंसा पर हॉस्टल को बंद करने का आदेश विवि ने जारी किया। इसे खाली कराते हुए बंद करा दिया गया। हंगामा कर रहे छात्रों का कहना है कि विवि व कॉलेज प्रशासन उन छात्रों पर कार्रवाई करे जो असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देते हैं।

  मगर, पढ़ने वाले छात्रों को हॉस्टल से बाहर करना या उसे बंद करना सही नहीं है। इसपर विचार किया जाना चाहिए। छात्रों की मांग को देखते हुए अभी वार्ता चल रही है। इसके बाद ही हॉस्टल को खोलने के बारे में निर्णय लिया जा सकता है। इससे पहले भी विवादों को लेकर कई बार ड्यूक हॉस्टल को बंद कराया जा चुका है। उधर, पुलिस प्रशासन विवि परिसर स्थित पीजी के तीन हॉस्टलों में भी छापेमारी की तैयारी की है। उन छात्रों की सूची विवि से ली गई है जिनके नाम से हॉस्टल में कमरे आवंटित हैं। इन हॉस्टलों में अनधिकृत रूप से रह रहे छात्रों को पुलिस बाहर निकालेगी। उनकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है। यह कोई पहला मौका नहीं है। जब इस तरह की स्थिति बनी है। इससे पहले भी विवाद होने की स्थिति में हॉस्टल को अस्थाई तौर पर बंद कराया गया था। हालांकि इसके बाद उसे फिर से खोल दिया गया था। हालांकि इस बार हत्या का मामला सामने के बाद एक अलग स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

chat bot
आपका साथी