Bihar Election 2020 : जानिए, आपके किन संभावित प्रतिनिधियों के पास है करोड़ों, उनकी पत्नियां भी कम दौलतमंद नहीं

Bihar Election 2020 राज्यसभा के पूर्व सदस्य अनिल सहनी शिक्षा में अव्वल विधि स्नातक के साथ की है पीएचडी।मुजफ्फरपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी के नाम से नहीं है कोई वाहन तीन लाइसेंसी आम्र्स ले रखा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 10:10 AM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 10:10 AM (IST)
Bihar Election 2020 : जानिए, आपके किन संभावित प्रतिनिधियों के पास है करोड़ों, उनकी पत्नियां भी कम दौलतमंद नहीं
बोचहां से भारतीय संयुक्त किसान पार्टी के उम्मीदवार मेघनाथ राजक 64 साल के हैं। इन पर कोई मामला नहीं है।

मुजफ्परपुर, जेएनएन। Bihar Election 2020 : विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वालों में कई उम्मीदवार करोड़पति हैं। उनकी पत्नियां भी कम अमीर नहीं हैं। शनिवार को नामांकन करने वालों में पूर्व राज्यसभा सदस्य व विधायक प्रमुख हैं। इसमें एक उम्मीदवार की पत्नी सोने-चांदी के ज्यादा शौकीन हैं। प्रत्याशी आम्र्स रखने के भी शौकीन हैं। अधिकतर पर मामले दर्ज है। कुढऩी से राजद के उम्मीदवार अनिल सहनी 58 साल के हैं। उन्होंने विधि स्नातक के साथ पीएचडी की डिग्री हासिल की है। राज्यसभा के पूर्व सदस्य हैं। अब उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन किया है। इनके हाथ में नकदी 51 हजार रुपये है। बैंक खाते में करीब तीन लाख जमा है। एक चारपहिया वाहन है। सोना 3.32 लाख का है। उनकी पत्नी के पास करीब 10 लाख का सोना व 3.34 लाख की चांदी है। रिवाल्वर समेत दो लाइसेंसी आम्र्स भी उन्होंने ले रखा है। उनके खिलाफ थाने में कोई मामला नहीं है। लेकिन कोर्ट में एक मामला दर्ज है। करीब 1.10 करोड़ की कुल संपत्ति है।

विजेंद्र के नाम से नहीं है कोई वाहन

मुजफ्फरपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी विजेंद्र चौधरी 57 साल के हैं। स्नातक तक पढ़ाई की है। विधायक रह चुके है। मिठनपुरा समेत छह थानों में मामले दर्ज हैं। हाथ में नकदी 53 हजार है। बैंक खाते में करीब दो लाख रुपये हैं। कोई वाहन उनके नाम पर नहीं है। लेकिन पास में 2.75 लाख का सोना है। उनसे अधिक उनकी पत्नी के पास करीब 10 लाख के गहने हैं। लाइसेंसी बंदूक, रिवाल्वर व रायफल ले रखी है। उन पर 4.36 लाख का लोन है। कुल संपत्ति 1.65 करोड़ की है।

इंटर पास है मेघनाथ

बोचहां से भारतीय संयुक्त किसान पार्टी के उम्मीदवार मेघनाथ राजक 64 साल के हैं। इन पर कोई मामला नहीं है। हाथ में नकदी है। बैंक खाते में जमा राशि नहीं है। एक बाइक है। कोई गहना नहीं है। 11 लाख का लोन इन पर है।

सुरेश पर कोई मामला नहीं

मुजफ्फरपुर से निर्दलीय उम्मीदवार सुरेश कुमार गुप्ता 31 साल के हैं। इंटर पास हैं। हाथ में 40 हजार नकदी है। एक बाइक है। कोई मामला नहीं है। कुल संपत्ति 20 लाख की है।

पत्नी मुखिया, पर हाथ में मात्र पांच सौ

कुढऩी से एसयूसीआइसी के उम्मीदवार कालीकांत झा 44 साल के हैं। स्नातक पास हैं। पत्नी मुखिया है, पर इनके हाथ में मात्र पंद्रह सौ रुपये हैं। वहीं पत्नी के हाथ में पांच सौ रुपये नकद हैं। गहने नहीं हैं। लोन तीन लाख का है। एक बाइक व ट्रैक्टर है।  

chat bot
आपका साथी