कारगिल दिवस पर आज सम्मानित होंगी वीर नारियां

कारगिल दिवस पर उत्तर बिहार की वीर नारियों एवं अस्सी साल से ऊपर के भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

By Edited By: Publish:Tue, 26 Jul 2016 02:18 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2016 02:18 AM (IST)
कारगिल दिवस पर आज सम्मानित होंगी वीर नारियां

मुजफ्फरपुर ।कारगिल दिवस पर उत्तर बिहार की वीर नारियों एवं अस्सी साल से ऊपर के भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। उनकों सम्मानित करने के लिए मंगलवार को परिसदन रोड स्थित सेना के स्टेशन हेड क्वार्टर में सम्मान समारोह होगा। यह जानकारी स्टेशन हेडक्वार्टर के एडम कमांडर कर्नल नीरज कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में दी।

उन्होंने कहा कि समारोह में उन सैनिकों की मां एवं पत्‍‌नी को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सेना के विभिन्न अभियान में शहादत प्राप्त की थी। सम्मानित वीर नारियों में ऑपरेशन पवन में शामिल ले. राजेश कुमार की मां उर्मिला सिंह, भारत-चीन युद्ध में शामिल सत्य नारायण ठाकुर की पत्‍‌नी लक्ष्मी देवी, आपरेशन मेघदूत में शामिल मुकेश कुमार की पत्‍‌नी पूजा देवी, एसके सिंह की पत्‍‌नी रीता देवी, आपरेशन रक्षक में शामिल हवलदार विनोद कुमार शुक्ला की पत्‍‌नी सुनीता शुक्ला, आपरेशन विजय में शामिल नायक सुनील कुमार सिंह की पत्नी मीना देवी, नायक सानिधर सिंह की पत्‍‌नी लाल परी देवी एवं सीता राम की पत्‍‌नी कृष्णा देवी, आपरेशन कारगिल में शामिल राम बचन राय की पत्‍‌नी ललिता देवी के अलावा अन्य अभियानों में शामिल हवलदार नागेंद्र कुमार की पत्‍‌नी विभा कुमारी, नायक अनिल कुमार की पत्‍‌नी कामिनी सिन्हा, शांति नाथ शर्मा की पत्‍‌नी एकता शर्मा, गनर सत्यदेव की पत्‍‌नी सुशीला देवी, नायक अरुण कुमार झा की पत्‍‌नी सुनीता, नायक ब्रज किशोर सिंह की पत्‍‌नी रेखा देवी, हवलदार बिगु राम की पत्‍‌नी इंदु देवी, मनीष कुमार की पत्‍‌नी विमला देवी, सूबेदार डीएन दुबे की पत्‍‌नी बच्ची देवी, आरके तिवारी की पत्‍‌नी किश्मत तिवारी एवं नायक एमके ठाकुर की पत्‍‌नी बच्ची देवी शामिल हैं।

सम्मानित होने वाले भूतपूर्व सैनिक

नायक तेज नारायण सिंह, मेजर हरवंश नारायण सिंह, फैजी हक, हवलदार नरेंद्र मिश्रा, ले. आरएन सिंह, सूबेदार एसपी सिंह, नायक आरबी राय, एसईपी सी प्रसाद, नायक डी राय, नायक एचएन शाही, नायक जे. भाटिया, डीएफआर सी हाजरा, नायक आरडी कुमार, नायक आर भगत, के प्रसाद, नायक आर साह, नायक राम बाबू राय, चंदेश्वर प्रसाद, नायक दारोगा राय, सीपीओ मो. सादिक, नायक आरएस ठाकुर एवं नायक इंद्रजीत राणा।

chat bot
आपका साथी