Train accident in Samastipur: ट्रेन हादसे में हसनपुर के कंचन की मौत, बिखर गया परिवार...

समस्तीपुर में हुए ट्रेन हादसे में हसनपुर के कंचन कुमार सिंह की मौत हो गई। कंचन के बड़े भाई रंजन की कुछ दिन पहले हो गई थी मौत। कंचन की मौत से पूरा परिवार सदमे में।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Jan 2020 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jan 2020 07:43 PM (IST)
Train accident in Samastipur: ट्रेन हादसे में हसनपुर के कंचन की मौत, बिखर गया परिवार...
Train accident in Samastipur: ट्रेन हादसे में हसनपुर के कंचन की मौत, बिखर गया परिवार...

समस्‍तीपुर, जेएनएन। हसनपुर स्टेशन से पश्चिम स्थित सकरपुरा ढाले के पास हुई घटना में हसनपुर के कंचन कुमार सिंह की जान चली गई। उनकी उम्र 45 साल बताई जा रही। कंचन के पिता विश्व विजय प्रसाद सिंह का भी निधन हो चुका है। पांच भाइयों में कंचन दूसरे नंबर पर थे। उनके अन्य चार भाइयों मनोज कुमार, रंजन कुमार, गुंजन कुमार और विनोद कुमार में रंजन की भी कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है।

 ग्रामीणों की मानें तो माता-पिता के निधन के बाद कंचन का घर भी कम ही आना-जाना था। वे लगातार बाहर ही रहते थे। यही हाल उनके छोटे भाई गुंजन का भी है। उसका भी गांव से कम ही लगाव है। इनमें विनोद कुमार घर पर रहते हैं और जिम्मेदारियों को निभाते हैं। 

समस्तीपुर में ही रहते थे कंचन

कंचन के भाई ने बताया कि वे जॉब के सिलसिले में समस्तीपुर में ही रहते थे। छुट्टी होने पर कभी-कभार ही घर आते थे।

chat bot
आपका साथी