Coronavirus: तकनीकी संस्थानों के क्लासरूम में बनाए जाएंगे आइसोलेशन वार्ड, AICTE ने जारी किया पत्र

कोरोना के बढ़ते संक्रमण काे देखते हुए एआइसीटीइ ने जारी किया पत्र। इसमें कहा गया है कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 10 Apr 2020 08:39 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 08:39 PM (IST)
Coronavirus: तकनीकी संस्थानों के क्लासरूम में बनाए जाएंगे आइसोलेशन वार्ड, AICTE ने जारी किया पत्र
Coronavirus: तकनीकी संस्थानों के क्लासरूम में बनाए जाएंगे आइसोलेशन वार्ड, AICTE ने जारी किया पत्र

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए ऑल इंडिया काउंसिल आॅफ टेक्निकल एजुकेशन (एआइसीटीइ) ने सभी इंजीनियरिंग कॉलेजाें के लिए पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जबकि, संदिग्ध को आइसोलेशन वार्ड में रखा जा रहा है। संदिग्धों की संख्या में वृद्धि होने के कारण उन्हें रखने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर इंजीनियरिंग कॉलेज अपना क्लासरूम आइसोलेशन के लिए उपलब्ध कराएं।

जिला प्रशासन की ओर से मांग किए जाने पर क्लासरूम उपलब्ध कराया जाएगा। निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि यहां सिर्फ संदिग्ध को ही रखना है। यदि उनमें कोरोना की पुष्टि हाे जाती है तो तुरंत अस्पताल भेजने के लिए प्रशासन को अलर्ट करना है साथ ही ठीक हो जाने की स्थिति में लोगों को घर भेजना है। साथ ही अगर कॉलेज में यह सेवा दी जाती है तो इसकी सूचना (एआइसीटीइ) को भी देने को कहा गया है।

बता दें कि इससे पूर्व केंद्रीय विद्यालय संगठन, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय पांच जिलों में एक-एक कॉलेज आइसोलेशन वार्ड के लिए उपलब्ध कराने को लेकर पहल कर चुका है। वहीं जिले में एमआइटी, गर्वमेंट पॉलीटेक्निक और महिला पॉलीटेक्निक संस्थान (एआइसीटीइ) के तहत संचालित हैं। इन्हीं संस्थानों को आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी