आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार से अनिश्चितकालीन ताला

जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सोमवार से ठप रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 02:09 AM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 02:09 AM (IST)
आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार से अनिश्चितकालीन ताला
आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार से अनिश्चितकालीन ताला

मुजफ्फरपुर। जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सोमवार से ठप रहेगा। 27 मार्च से सेविकाओं का पटना में राज्यव्यापी आंदोलन शुरू होगा। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सेविकाएं आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। पटना सचिवालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा। इसमें जिले की सभी प्रखंडों से सेविकाएं शामिल होंगी। आंदोलन को लेकर शुक्रवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के महानगर इकाई की बैठक अध्यक्ष कुमारी ममता की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि सेविकाएं अपने हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी। पूरे प्रदेश से सेविकाएं पटना में एकजुट होकर अपनी समस्या से सरकार को अवगत कराएंगी। इधर, जिला महासचिव प्रतिमा कुमारी ने कहा कि जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 27 को ट्रांसपोर्ट फेडरेशन की हड़ताल की वजह से सेविकाएं ट्रेन से पटना रवाना होंगी।

chat bot
आपका साथी