पश्चिम चंपारण में वैज्ञानिक तकनीकी से किसान करेंगे गन्ने की खेती तो बढ़ेगी उपज

West Champaran प्रखंड मुख्यालय स्थित एचपीसीएल के किसान भवन में एचपीसीएल बायोफ्यूल्स के तत्वावधान में किसान गोष्ठी में किसानों को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने जैविक खेती करने के लिए किसानों को जागरूक किया। लौरिया चीनी मिल में किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 04:15 PM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 04:15 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में वैज्ञानिक तकनीकी से किसान करेंगे गन्ने की खेती तो बढ़ेगी उपज
पश्चिम चंपारण में किसान गोष्ठी में मौजूद किसान। जागरण

पश्चिम चंपारण, जासं। सेवानिवृत कृषि वैज्ञानिक वीके वर्मा ने कहा कि गन्ने की खेती करने वाले किसानों को पारंपरिक विधि को छोडऩा होगा। वैज्ञानिक तकनीकी से खेती कर कम लागत में अधिक उपज लिया जा सकता है। साथ में खेत की मृदाशक्ति भी बनी रहेगी। समय- समय पर मिट्टी जांच कराना एवं उसके अनुरूप रासायनिक खाद का उपयोग करना जरूरी है। वे मंगलवार को  प्रखंड मुख्यालय स्थित एचपीसीएल के किसान भवन में एचपीसीएल बायोफ्यूल्स के तत्वावधान में किसान गोष्ठी में किसानों को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने जैविक खेती करने के लिए किसानों को जागरूक किया। बताया कि गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य प्रति एकड़ भूमि में मोरहन और खूंटी गन्ने की उपज बढाना है। उन्होंने खूंटी  गन्ने की उपज कैसे बढे इसके गुण बताए। कहा कि मोरहन ईख की कटाई करते समय खेत को पूर्णत: साफ कर दें। पराली जलाएं नही बल्कि उसे खेत में हीं पानी देकर गला दें।  इससे खेत की उर्वराशक्ति बढ़ेगी। उन्होंने कुछ गन्ना प्रभेद की भी जानकारी दी जिसकी खूंटी उपज होती है। किसानों ने नीलगाय से क्षति को लेकर सवाल किया तो नीलगाय को भगाने की विधि बताया। सेवानिवृत वैज्ञानिक एस एन उपाध्याय ने खेतों में उर्वरकों की मात्रा और उसे देने के समय की  जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर मिश्र ने किया । मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवेन्द्र आनंद, गन्ना उपप्रबंधक बीके ङ्क्षसह ,किसान उदय प्रताप राव ,शिवनाथ पाल, कमलेश तिवारी, परशुराम महतो, बिगन साह समेत अन्य उपस्थित थे। 

अधिकार के लिए संगठन को मजबूत करने पर बल 

 नौतन। आवास सहायकों को अगर अपने अधिकार के लिए लडाई लडऩी  है तो पहले संगठन को सशक्त बनाना पड़ेगा।  प्रखंड परिसर में आवास सहायकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमंत वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि आवास सहायकों के सामने जो समस्या है केवल उनकी समस्या नहीं है इसलिए  सभी को एकजुट होकर संगठन का विस्तार करना आवश्यक है। बैठक में संगठन के मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार, समन्वयक सुजीत कुमार पाण्डेय, अनिल भारती, सहायक प्रकाश राम, इस्लाम आलम आदि मौजूद  रहे । 

chat bot
आपका साथी