उत्तर बिहार में बारिश के साथ आफत भी, वज्रपात से दो महिलाओं समेत पांच की मौत

वज्रपात के सबसे अधिक मामले चंपारण में देखने को मिले हैं। पश्चिम चंपारण के मझौलिया में एक महिला और नौतन में एक किसान की मौत हो गई। तीन जख्मी हो गए। पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो में भी वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 29 Jun 2022 08:00 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2022 08:00 AM (IST)
उत्तर बिहार में बारिश के साथ आफत भी, वज्रपात से दो महिलाओं समेत पांच की मौत
नेपाल और भारतीय क्षेत्र में लगातार वर्षा से नदियों के जलस्तर में आंशिक वृद्धि। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। उत्तर बिहार के सभी जिलों में मंगलवार की सुबह से रात तक रुक-रुककर वर्षा होती रही। मध्यम पुरवा हवा के साथ वर्षा होने से गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। वर्षा के दौरान कई जगह वज्रपात की घटना हुई है। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग जख्मी हो गए। पश्चिम चंपारण के मझौलिया में एक महिला और नौतन में एक किसान की मौत हो गई है, जबकि एक नाबालिग समेत तीन जख्मी हो गए। पूर्वी चंपारण के रक्सौल अनुमंडल के छौड़ादानो में भी वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई। मोतिहारी के सुगौली में किशोर रामायण कुमार की मौत हो गई। मुजफ्फरपुर के बोचहां में बसंत राय की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हो गए। मधुबनी में भी दो महिलाएं जख्मी हो गईं।

नेपाल और भारतीय क्षेत्र में लगातार वर्षा से नदियों के जलस्तर में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है। बगहा में गंडक नदी के जलस्तर में मंगलवार की शाम चढ़ाव देखा गया है। शाम चार बजे तक यहां का डिस्चार्ज लेबल 1.14 लाख क्यूसेक था। मधुबनी में कमला नदी जयनगर के गरही टोल में कटाव कर रही है। शिवहर में बागमती नदी के जलस्तर में भी उतार-चढ़ाव जारी है। शिवहर-पिपराही-ढाका एसएच-54 पर नौवें दिन भी आवागमन ठप रहा।  

chat bot
आपका साथी