जेल में बंद ब्रजेश ने महिला बंदी इंदू को दी धमकी- मधु मैडम का नाम नहीं लेना

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में जेल में बंद मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर ने महिला बंदी इंदू देवी को धमकी दी है कि मधु मैडम का नाम नहीं लेना है। ये आरोप इंदू की बहन ने लगाया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Tue, 21 Aug 2018 09:35 AM (IST) Updated:Tue, 21 Aug 2018 11:25 PM (IST)
जेल में बंद ब्रजेश ने महिला बंदी इंदू को दी धमकी- मधु मैडम का नाम नहीं लेना
जेल में बंद ब्रजेश ने महिला बंदी इंदू को दी धमकी- मधु मैडम का नाम नहीं लेना

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। अमर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद बालिका गृह यौन हिंसा प्रकरण के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर पर महिला बंदी इंदू देवी को धमकी देने का आरोप लगा है। यह आरोप इंदू की छोटी बहन ने लगाया है। हालांकि इसकी पुलिस में शिकायत नहीं की गई है। जेल प्रशासन ने भी इस तरह की शिकायत से इनकार किया है। 

सोमवार को इंदू की छोटी बहन जेल में अपनी बहन से मुलाकात करने गई थी। मुलाकात के बाद जब वह लौटी तो मीडियाकर्मियों को उसने बताया कि मुलाकात के दौरान उसकी बहन ने बताया कि ब्रजेश ठाकुर ने उसे धमकी दी है।

उसने इंदू को कहा है कि कोई भी पूछताछ को आए तो मधु मैडम का नाम नहीं लेना। अधिकारी अगर यह पूछे कि बालिका गृह में कितने समय तक रहते थे तो बताना कि 24 घंटे तक रहते थे। जबकि सभी कर्मी दस बजे दिन से शाम के पांच बजे तक ही रहते थे।

बालिका गृह यौन हिंसा प्रकरण के भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने सबसे पहले ब्रजेश ठाकुर व संस्था में काम करने वाली सात महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच के बाद पीडि़त लड़कियों के बयान पर बाल संरक्षण पदाधिकारी रवि रोशन व बाल कल्याण समिति के सदस्य विकास कुमार को जेल भेजा गया था।

कहा-जेल अधीक्षक ने 

 इस तरह की शिकायत महिला बंदी ने मुझसे नहीं की है। शिकायत आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

- राजीव कुमार झा, जेल अधीक्षक

chat bot
आपका साथी