गहना चमकाने का झांसा दे करते थे ठगी, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर देख महिला ने की पहचान; पुलिस को बताया

मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर में कॉलेज कर्मी की मां को झांसा देकर चेन लेकर भाग रहे थे ठगी के दो आरोपित। स्थानीय लोगों ने पकड़कर पिटाई करने के बाद किया था पुलिस के हवाले।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 09:32 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 09:32 PM (IST)
गहना चमकाने का झांसा दे करते थे ठगी, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर देख महिला ने की पहचान; पुलिस को बताया
गहना चमकाने का झांसा दे करते थे ठगी, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर देख महिला ने की पहचान; पुलिस को बताया

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। माड़ीपुर में गहना चमकाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपितों ने इससे पहले ब्रह्मपुरा में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था। माड़ीपुर में पिछले दिनों लोगों की पकड़ में  आए आरोपितों में भागलपुर जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र का श्रवण कुमार और सबौर का संजय कुमार है। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। अब पता चला है कि छह माह पहले दोनों आरोपितों ने ब्रह्मपुरा निवासी प्रोफेसर घनश्याम ठाकुर की पत्नी सरोज ठाकुर को इसी तरह झांसा दिया था।

सोशल मीडिया पर आरोपितों की तस्वीर वायरल होने के बाद उनकी पत्नी ने दोनों की पहचान की है और इसकी जानकारी ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष को दी है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम ने बताया कि दोनों को रिमांड पर लेने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

छह माह पहले की थी ठगी

मिली जानकारी के मुताबिक लगभग छह माह पहले दोनों आरोपित ब्रह्मपुरा निवासी प्रोफेसर घनश्याम ठाकुर के घर पहुंच उनकी पत्नी सरोज ठाकुर को गहना चमकाने का झांसा दिया और मौका पाते ही लाखों के गहना लेकर फरार हो गए थे। इस संबंध में उन्होंने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

हाल में यह घटी घटना

उधर, बीते शुक्रवार को काजीमोहम्मदपुर थाना के माड़ीपुर मोहल्ला निवासी कॉलेजकर्मी पार्थ प्रियदर्शी के घर दोनों शातिर पहुंचे और झांसा देकर उनकी मां की सोने की चेन लेकर भाग निकले। हालांकि शोर मचाने पर दोनों को माड़ीपुर चौक निकट दोनों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। और जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। 

chat bot
आपका साथी