भूख से तड़प रही थी महिला, दरिंदों ने जिंदा जला दिया, जानिए

दरिंदों ने एक महिला को चार दिनों तक कमरे में कैद रखा। उसे न तो भोजन दिया और न ही पानी। भूख से महिला की हालत जब खराब होने लगी तो किरासन छिड़क उसे जिंदा जला दिया।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Fri, 17 Nov 2017 09:32 PM (IST) Updated:Sat, 18 Nov 2017 08:15 AM (IST)
भूख से तड़प रही थी महिला, दरिंदों ने जिंदा जला दिया, जानिए
भूख से तड़प रही थी महिला, दरिंदों ने जिंदा जला दिया, जानिए

पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। बिहार के पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के दुधही गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल वालों ने दहेज के लिए एक महिला को जिंदा जला दिया। शुक्रवार देर शाम सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि दो साल पहले महिला की शादी हुई थी। उसे दहेज के लिए ससुराल पक्ष वाले प्रताडि़त करते रहे। बीते चार दिनों से उसे एक कमरे में कैद कर रखा गया था। भोजन-पानी भी नहीं दिया जा रहा था। भूख से तड़प रही थी तो ससुराल वालों ने शरीर पर केरोसिन छिड़कर कर आग लगा दी।

सूचना के बाद मायके वालों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने से पूर्व हरिसिद्ध थाना क्षेत्र के दुधही टाल निवासी राजेदीन मियां की पत्नी जैतून खातून ने नगर थाना पुलिस को बयान दिया। बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। बीते चार दिनों तक घर में कैद रही। भोजन नहीं दिया गया। रोज मारपीट की जाती थी।

शुक्रवार सुबह आग के हवाले कर दिया गया। उसने ससुराल पक्ष की नेशा खातून, जैनुल खातून, बैलिस्टर मियां, बगडी खातून, उस्मान मियां, उसकी पत्नी तथा चुटुन आलम पर जिंदा आग के हवाले करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपितों की तलाश तेज कर दी है।

chat bot
आपका साथी