Happy Holi 2021: मुजफ्फरपुर में अबीर संग मंत्री आवास और जदयू कार्यालय में मनी होली

Happy Holi 2021 राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय के बोचहां स्थित आवास पर शनिवार को अबीर-गुलाल के साथ होली मनी। मंत्री ने परिवार के सदस्यों और सामाजिक लोगों को अबीर लगाई। उन्होंने कहा कि होली हर्ष का त्योहार है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 03:57 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 03:57 PM (IST)
Happy Holi 2021: मुजफ्फरपुर में अबीर संग मंत्री आवास और जदयू कार्यालय में मनी होली
मुजफ्फरपुर में अबीर संग मंत्री आवास पर मनी होली।

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय के बोचहां स्थित आवास पर शनिवार को अबीर-गुलाल के साथ होली मनी। मंत्री ने परिवार के सदस्यों और सामाजिक लोगों को अबीर लगाई। उन्होंने कहा कि होली हर्ष का त्योहार है। इसे सामाजिक सद्भभाव और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहकर और शांति से होली मनाने की अपील की। 

वहीं इमलीचट्टी स्थित जदयू कार्यालय में कार्यकर्ता मिलन समारोह हुआ। कोरोना को देखते हुए सभी ने अबीर का एक-दूसरे को टीका लगाया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला मुख्य प्रवक्ता मो. जमाल, नरेंद्र पटेल, चंद्रिका साहू, अशोक झा, अजय चौधरी, सर्वजीत उर्फ पप्पू कुशवाहा, इरशाद हसन गुड्डू, गोपाल शाही, सुबोध सिंह आदि शामिल रहे।

होली के मौके पर महिला सफाइकर्मियों को मिले वस्त्र

नगर निगम द्वारा होली के मौके पर निगम की सभी महिला सफाईकर्मियों को परिचय पत्र एवं वस्त्र प्रदान किए गए। महापौर सुरेश कुमार, नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय एवं वार्ड पार्षद संजय कुमार केजरीवाल ने निगम कार्यालय में यह वितरण किया। मौके पर महापौर ने कहा कि शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाने में महिला सफाईकर्मियों की अहम भूमिका है। 

जनसमस्याओं से रूबरू हुए बोचहां विधायक

मुशहरी प्रखंड अंतर्गत भीखनपुर पंचायत में विधायक मुसाफिर पासवान ने लोगों से  मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। मुख्य रूप से रोड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र एवं बाढ़-बरसात के समय उत्पन्न होने वाली नारकीय स्थिति से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं के निष्पादन का आश्वासन दिया। कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में रुचि नहीं लेने वाले पदाधिकारियों के  खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भीखनपुर दुर्गास्थान के प्रांगण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक  का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर इंदल सहनी, रविंद्र पासवान, नंदलाल साह, रवींद्र ओझा, शमीम राजा, अजय पासवान, सोहन सहनी, सोनेलाल सहनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी