आज से भारी बारिश का अलर्ट

जिले में शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 01:37 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 01:37 AM (IST)
आज से भारी बारिश का अलर्ट
आज से भारी बारिश का अलर्ट

मुजफ्फरपुर : जिले में शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। वहीं 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहती रही। लिहाजा, लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी तो कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इस दौरान कुल 0.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इधर, लगातार जारी वर्षा से किसान उत्साहित हैं। वे धान की रोपाई व बुआई, सब्जी की खेती और बागवानी की तैयारी में लगे हैं। इधर, मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश का अलर्ट किया है। उधर, पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। औसत अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री कम 20.5 डिग्री रहा।

-------------------

आज भी बारिश का अनुमान

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम तापमान 32.5 व औसत न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। औसत सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 86, व दोपहर में 55 फीसद रहा। हवा की औसत गति 12किमी प्रति घटा, दैनिक वाष्पण 1.6 मिमी, सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 4.1 घंटा प्रतिदिन रिकार्ड किया गया। इस अवधि में 9.6 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई। तकनीकी पदाधिकारी डॉं. गुलाब सिंह व नोडल पदाधिकारी डॉं. ए. सत्तार ने चार से आठ जुलाई तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार

बताया है कि इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। अगले 24 घटों में दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण एवं सिवान जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में 4 जुलाई के बाद तथा बाकी सभी जिलों में पूरे पूर्वानुमानित अवधि में अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है। हालांकि इन जिलों के कई स्थानों पर हल्की-हल्की वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 36 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जबकि, इस अवधि में औसतन 15 से 20 किमी प्रति घटे की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है।

सापेक्ष आ‌र्द्रता सुबह में 85 से 90 व दोपहर में 55 से 60 फीसद रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी