Purvi Champaran: दो गज भूमि के विवाद को सुलझाने गए वृद्ध की रॉड से पीटकर हत्या, तीन को गर्म सलाखों से दागा

पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की घटना। महज दो गंज जमीन के लिए दो पक्षों में हो रहे मारपीट में बचाव करने गए 50 वर्षीय सुखलाल राम की रॉड से मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी हुए फरार पुलिस गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 05:24 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 05:24 PM (IST)
Purvi Champaran: दो गज भूमि के विवाद को सुलझाने गए वृद्ध की रॉड से पीटकर हत्या, तीन को गर्म सलाखों से दागा
दो गज भूमि के विवाद को सुलझाने गए वृद्ध की रॉड से पीटकर हत्या। (सांकेतिक तस्वीर)

पूर्वी चंपारण, जागरण संवाददाता। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित पंचायत के हनुमान नगर गांव में बुधवार की रात महज दो गंज जमीन के लिए दो पक्षों में हो रहे मारपीट में बचाव करने गए 50 वर्षीय सुखलाल राम की रॉड से मारकर हत्या कर दी गई। वहीं आरोपी बासदेव राम के सहयोगियों ने शिवचरण राम, रविन्द्र राम और हरेंद्र राम के साथ मारपीट की व गर्म सलाखों से हाथ और पैर को जला दिया। घटना को लेकर मृतक की पत्नी ऐतवरिया देवी ने आवेदन में बताया है कि बासुदेव राम एवं शिवचंद्र राम के बीच वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। जिसको लेकर कल्याणपुर थाने मे पूर्व में आवेदन दिया गया है।

 इसी बीच बुधवार की देर रात इन दोनों के बीच गाली-गलौज हो रही थी। मना करने उसके पति पहुंचे तो वासदेव राम, विकास कुमार, प्रियंका कुमारी, शिवकुमारी देवी, आरती कुमारी और उत्तम कुमार ने एक साथ मिलकर हमला कर दिया व लोहे के रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी। इस घटना में उसके जेठ शिवचंद्र राम, हरेंद्र राम, रविन्द्र राम को पहले लाठी से मारा फथ्र एसके बाद भी गर्म रॉड से हाथ और पैर को जला दिया। घायलों का इलाज कल्याणपुर स्वास्थ्य केंद्र मे कराया गया। मृतक के 6 बच्चे हैं, जिसमें दो पुत्री व एक पुत्र की शादी हो गई है। थानाध्यक्ष वालेश्वर प्रसाद ने बताया की मृतक की पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी