देर से बुआई वाली मक्का की बाली में आने लगा दाना

मक्का की बाली में दाना आना शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Mar 2018 01:32 AM (IST) Updated:Wed, 21 Mar 2018 01:32 AM (IST)
देर से बुआई वाली मक्का की बाली में आने लगा दाना
देर से बुआई वाली मक्का की बाली में आने लगा दाना

मुजफ्फरपुर। मक्का की बाली में दाना आना शुरू हो गया है। यह उन खेतों में ज्यादा है जिसमें नवंबर के मध्य में बुआई की गई है। मध्य अक्टूबर के बाद वाले कुछ खेतों में भी दाना आने की सूचना है। कृषि विभाग के कर्मचारी इसकी जांच कर रहे हैं।

कृषि विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि 15 से 31 अक्टूबर तक बुआई किए जाने वालों में 20 से 50 फीसद दाना आया है। इससे पहले वाले में 20 फीसद दाना आया है। जबकि मध्य नवंबर में बुआई किए जाने वाली किसी-किसी खेत में लगभग सौ फीसद दाना आया है।

दाना नहीं आने की जांच करने आज पहुंचेगी राज्य स्तरीय टीम : मक्का की फसल में दाना नहीं आने की शिकायत की जांच करने बुधवार को राज्य स्तरीय टीम जिले के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। इस टीम में पांच संयुक्त कृषि निदेशक (जेडीए), कृषि वैज्ञानिक व अन्य अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम जिले के बोचहां, गायघाट व मुशहरी सहित अन्य क्षेत्रों के खेतों में जाकर मक्का की फसल की जांच करेगी।

इनसेट

किसानों को फसल क्षति

का शीघ्र मिले अनुदान

मुजफ्फरपुर : जिले में पिछले वर्ष आई बाढ़ में हजारों एकड़ जमीन में लगी फसल बर्बाद हो गई। मगर, किसानों को इस क्षति का अब तक मुआवजा नहीं मिला। इस संबंध में वैशाली के सांसद रामा किशोर सिंह ने डीएम धर्मेद्र सिंह से बात की। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के जिलों के पीड़ित किसानों को शीघ्र अनुदान दिलाने का आग्रह किया। वहीं यह भी कहा कि बड़ी संख्या में किसान आवेदन जमा नहीं पाए थे। उनका फिर से आवेदन लिया जाए।

chat bot
आपका साथी