गोशाला में मनाया गया गोपाष्टमी महोत्सव

कन्हौली और सिकंदरपुर स्थित गौशाला परिसर में रविवार को कार्तिक शुक्ल अष्टमी पर गोपाष्टमी महोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 12:43 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 12:43 AM (IST)
गोशाला में मनाया गया गोपाष्टमी महोत्सव
गोशाला में मनाया गया गोपाष्टमी महोत्सव

मुजफ्फरपुर : कन्हौली और सिकंदरपुर स्थित गौशाला परिसर में रविवार को कार्तिक शुक्ल अष्टमी पर गोपाष्टमी महोत्सव मनाया गया। यह गायों की पूजा का पर्व है। गौशाला पहुंचकर महिलाओं ने गौ माता का पूजन किया। गौशाला के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पोद्दार व सचिव कृष्ण मुरारी ने वेद मंत्रों के साथ हवन यज्ञ किया। साथ ही रोली, मोली, चावल से गौ पूजन किया गया। कोषाध्यक्ष गोविद केजरीवाल ने सपरिवार गौ पालकों को वस्तुओं का वितरण किया। पूजन कार्यक्रम के बाद गौ प्रसाद स्वरूप अल्पाहार भक्तों के बीच वितरित किया गया। संयोजक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मास्क व शारीरिक दूरी का ख्याल रखा गया। मुजफ्फरपुर गौशाला में 350 और सिकंदरपुर गौशाला में सौ गायों का पालन होता है। मौके पर सज्जन शर्मा, संजय चौरसिया, अंबिका ढंढारिया, श्याम सुंदर जीव राजकर, रवि मोहनी, रतन तुलस्यान, दिलीप मोदी, बद्री विकास, टिकमानी आदि थे।

गोमाता का अनादर करने से कष्टों का करना पड़ता सामना

कटरा प्रखंड के खंगुरा स्थित मोद मंदिर अवधेश शरण गोशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर गोमाता एवं गोवंश की पूजा-अर्चना श्रद्धापूर्वक की गई। गो पूजन करते हुए गोशाला के संरक्षक संत शत्रुध्न शरण ने कहा कि गो माता का अनादर करने से कष्टों का सामना करना पड़ता है। यदि राष्ट्र को समृद्ध, व्यक्ति को आरोग्य एवं प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति चाहते हैं तो गोवंश का संरक्षण अनिवार्य है। कहा कि आज के परिवेश में संपूर्ण मानव जाति का दायित्व है कि गोवंश की सुरक्षा का प्रयास करे। मौके पर सिंघवारी राम जानकी मठ के महंत जानकी शरण, अवधेश शरण, भाजपा नेता रतिकांत चौधरी, भोला पंडित, ऋचा, अंकिता, कमला सखी, प्रसून, राजू, रवि आदि ने गो पूजन में भाग लिया।

chat bot
आपका साथी