पूर्वी चंपारण में मैट्रिक की छात्रा को घर से उठाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म

पूर्वी चंपारण के चकिया में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पीडि़ता का मेडिकल जांच कराया गया है। आरोपित अभी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि अारोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 10:14 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 10:14 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में मैट्रिक की छात्रा को घर से उठाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म
पूर्वी चंपारण में छात्रा से सामूह‍िक दुष्‍कर्म। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पूर्वी चंपारण, जासं। चकिया में एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा को उसके घर से उठा ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म की हैरान करने वाली घटना हुई है। बताते चलें कि थाना क्षेत्र में दसवी की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने के बाद चर्चा तेज हो गई। इस मामले में पीडि़ता की मां ने पुलिस को आवेदन देकर एक महिला समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना मंगलवार की बताई गई है। इस मामले में पीडि़ता की मां ने आवेदन में बताया है कि उनकी 15 वर्षीय लड़की मंगलवार को अपने घर में सोई थी। रात के करीब 11 बजे दो लड़के उसे उठाकर बांसवारी में ले गए, जहां मुंह बांधकर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब वह और उसका पति अपने लड़की को खोजते हुए बांसवारी की तरफ गए तो आरोपी भाग निकले। तब पीडि़ता ने रोते हुए इस घटना की आपबीती सुनाई।

लड़की की मां ने बताया कि उसके साथ पढऩे वाली लड़की उसे गलत काम करने के लिए प्रेरित करती थी। इतना ही नहीं आरोपितों द्वारा कई बार उन्हें धमकी भी दी गई थी कि लड़की को उठा कर ले जाएंगे। उन्होंने इस मामले में थाना क्षेत्र के शेखी चकिया निवासी मो अरशद व तब्बसुम खातून तथा कोटवा थाना क्षेत्र के छोटका खजुरिया निवासी अरशद अली को आरोपित किया है। इस मामले में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए मोतिहारी भेजा गया है। वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

मोतिहारी में महिला के गले में रस्सी डाल हत्या का प्रयास

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसतपुर बड़ा टोला गांव में ससुरालवालों द्वारा महिला के गले में रस्सी डाल हत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पूजा कुंअर ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि उनके पति की मौत के बाद ससुरालवालों द्वारा उसे प्रताडि़त किया जा रहा है। इस दौरान उसके ननदोई द्वारा अवैध संबंध बनाने का भी प्रयास किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को मनोरमा देवी, रामजी ङ्क्षसह, अंकित ङ्क्षसह एवं मानषी कुमारी द्वारा उसके तथा उसके बच्चों के साथ मारपीट की गई। साथ गले में रस्सी बांध कर हत्या का प्रयास भी किया गया। चारों बच्चों को कमरे में बंद कर पिटाई की गई। उसके बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया। जख्मी महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी