विभागीय पेच के चक्‍कर में फंसे मुजफ्फरपुर सदर के पूर्व थानाध्यक्ष, सेवानिवृत्त के चार साल बाद भी पेंशन नहीं

Muzaffapur News सदर के पूर्व थानाध्यक्ष से मालखाना का चार्ज लेने की प्रक्रिया शुरू। 2018 में हो चुके रिटायर्डचार्ज लंबित रहने के कारण सेवांत लाभ का मामला लटका देना पड़ा धरना। आर्थिक तंगी से जूझ रहे सेवानिवृत्त दारोगा।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 11:49 AM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 11:49 AM (IST)
विभागीय पेच के चक्‍कर में फंसे मुजफ्फरपुर सदर के पूर्व थानाध्यक्ष, सेवानिवृत्त के चार साल बाद भी पेंशन नहीं
पेंशन के ल‍िए चार साल से व‍िभाग का चक्‍कर काट रहे पूर्व थानाध्‍यक्ष। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

मुजफ्फरपुर, जासं। सदर थाने के पूर्व थानाध्यक्ष सेवानिवृत्त दारोगा सुरेंद्र कुमार से मालखाना का चार्ज लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चार्ज देने के लिए उन्हें थाने पर कई दिनों तक धरना देना पड़ा था। बताया जा रहा कि करीब 38 दिनों तक चक्कर लगाने के बाद से मालखाना का चार्ज लेना शुरू किया गया। बता दें कि रिटायर्ड दारोगा के जिम्मे मालखाना में जब्त किए गए 30 अवैध हथियार हैं। कई तरह के वाहन समेत 122 सामान का चार्ज उनके पास है। जब्त कई हथियार में जंग लग गया है। इसके कारण दिन भर वे उसे साफ करने में लगे रहते हैं। कहा जा रहा कि मालखाना में जब्त किए गए काफी रुपये के नोट पानी में गलकर खराब हो गए हैं। इसमें जब्त कई हथियारों को ट्रायल के दौरान कोर्ट में प्रस्तुत भी किया जाना है।

चार्ज लंबित पडऩे के कारण लटका सेवांत लाभ

मीडिया से आपबीती सुनाते हुए पूर्व दारोगा ने कहा कि पेंशन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी में जी रहे है। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी 2018 को रिटायर्ड हो गए थे। कहा कि मालखाना का चार्ज लंबित पडऩे के कारण सेवांत लाभ का मामला लटका है। बता दें कि 2016 में वे सदर थाने में कार्यरत थे। रिटायर्ड होने के बाद कई बार मालखाना का चार्ज देने के लिए आए, लेकिन कोई रेस्पांस ही नहीं लिया जा रहा था। कई बार वरीय पुलिस अधिकारियों से भी गुहार लगाई थी।

पांच दिनों से लापता बिटटू का पता नहीं, शिकायत दर्ज

मुजफ्फरपुर। काजीमोहम्मदपुरथाना क्षेत्र के आमगोला इलाके के बिटटू कुमार पांच दिनों से लापता हंै। खोजबीन में पता नहीं चलने पर मां सुनैना देवी ने थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन में कहा गया कि वे मूलरूप से मनियारी हरिशंकर के रहने वाली हैं। वर्तमान में आमगोला इलाके में रहती हंै। उनका बेटा छह मई को बहन की ससुराल सरैया रूपौली गया था। वहां से वह 11 मई को मुजफ्फरपुर के लिए चला। गोबरसही पहुंचने के बाद काल की। हालांकि इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। बेटे का पता नहीं चलने पर मां का हाल बेहाल है। पुलिस का कहना है कि आसपास के थानों से संपर्क कर लापता का पता कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी