Flood in Sitamarhi: सीतामढ़ी में रातोंरात घुसा बाढ़ का पानी, बागमती सभी स्थानों पर लाल निशान के पार

सीतामढी के सोनबरसा सूरसंड बेलसंड पुपरी प्रखंड में रातारोत बाढ़ का पानी फैल गया। बागमती जहां सभी जगह लाल निशान के पार है। वहीं अधवारा व लालबकेया नदी भी उफनाई।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:30 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 12:30 PM (IST)
Flood in Sitamarhi: सीतामढ़ी में रातोंरात घुसा बाढ़ का पानी, बागमती सभी स्थानों पर लाल निशान के पार
Flood in Sitamarhi: सीतामढ़ी में रातोंरात घुसा बाढ़ का पानी, बागमती सभी स्थानों पर लाल निशान के पार

सीतामढ़ी, जेएनएन। जिले के सोनबरसा, सूरसंड, बेलसंड, पुपरी प्रखंड में रातारोत बाढ़ का पानी फैल गया। इन इलाकों में सड़कों पर कहीं दो फीट तो कहीं तीन फीट पानी बह रहा है। बागमती नदी जिले के ढेंग, साेनाखान, डुबाघाट, चंदौली बेलसंड व कटौझाा में खतरे के निशान से काफी उपर चली गई है। लालबकेया नदी गुआबाड़ी में तो अधवारा समूह की नदी का जलस्तर सुंदरपुर व पुपरी में तेजी से बढ़ रहा है। सोनबरसा में झीम नदी में बाढ़ से पानी गांवों में फैल गया है।

वहीं सूरसंड व पुपरी इलाके में रातो नदी तबाही का कारण बन गई है। बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। एसडीआरएफ की टीम को मोटरवोट के साथ प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है। जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को तटबंधों की सुरक्षा में लगाया गया है। आपात स्थिति के लिए 130 नावों का इंतजाम करके रख लिया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान भारी वर्षा की संभावना जताई है। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के चलते सीमावर्ती सीतामढ़ी जिले में बाढ़ का खतरा रहता है।

chat bot
आपका साथी