मोतिहारी में वर्चस्व के लिए गोलीबारी व पथराव, पांच जख्मी East Champaran News

पीपरा में रविवार को दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर गोलीबारी व पथराव हुआ। चार चक्र गोली चलने की पुष्टि डीएसपी ने की मामले की जांच।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 09:54 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 09:54 PM (IST)
मोतिहारी में वर्चस्व के लिए गोलीबारी व पथराव, पांच जख्मी East Champaran News
मोतिहारी में वर्चस्व के लिए गोलीबारी व पथराव, पांच जख्मी East Champaran News

मोतिहारी, जेएनएन। पीपरा में रविवार को दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर गोलीबारी व पथराव हुआ। इसमें पांच लोग जख्मी हो गए। इनमें चार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जबकि, पांचवें का छतौनी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने कई चक्र फायङ्क्षरग की बात कही। लेकिन, प्रशासन ने चार चक्र गोली चलाए जाने की पुष्टि है। चकिया डीएसपी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। खुद की देखरेख में घायलों का बयान दर्ज कराया है। कानून तोडऩेवालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 यह मामला पूर्व मुखिया राम कुमार तिवारी व मुखिया पति बबलू ठाकुर के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर है। जख्मी जयसी साह के मुताबिक, वह शनिवार को बजार में केला बेच रहा था। इसी दौरान मुखिया पति बबलू ठाकुर ने अधिक कीमत पर केला बेचने से मना किया। इसको लेकर मारपीट हुई। रविवार को पंचायत बुलाई गई थी।

 इसी दौरान विवाद बढऩे पर गोलीबारी शुरू हो गई। जख्मी जयसी साह का इलाज छतौनी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं,  राम कुमार तिवारी, मोती साह, रईस मियां व प्रभु साह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इनका आरोप है कि मुखिया रीमा देवी के पति बबलू ठाकूर ने गोलीबारी की। इसमें सभी जख्मी हो गए। 

उधर, मुखिया रीमा देवी ने कहा कि जयसी साह बजार में महंगा केला बेच रहा था। लोगों ने मुखिया पति से शिकायत की तब जयसी को ऐसा करने से मना किया। 

chat bot
आपका साथी