पूर्वी चंपारण में गबन के आरोप में पूर्व नाजिर पर दर्ज हुई प्राथमिकी, जानिए मामला

रक्‍सौल के छौड़ादानो में पूर्व नाजिर कृष्‍णा राम पर गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उनके कार्यकाल में 32 लाख 62 हजार 910 रुपये का गबन हुई है। जानिए पूरा मामला

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 06:10 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 06:10 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में गबन के आरोप में पूर्व नाजिर पर दर्ज हुई प्राथमिकी, जानिए मामला
पूर्वी चंपारण में गबन के आरोप में पूर्व नाजिर पर दर्ज हुई प्राथमिकी, जानिए मामला

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। रक्सौल के छौड़ादानो जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुपम कुमारी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर पूर्व प्रखंड नाजिर कृष्णा राम पर गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया कि उनके कार्यकाल में 32 लाख 62 हजार 910 रुपये का गबन हुई है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि पूर्व नाजिर को इस संबंध में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर राशि की वसूली हेतु तीन बार सूचित किया गया है। किन्तु वे नोटिस का जबाब देना उचित नहीं समझे। वर्तमान में वे फेनहारा प्रखंड में पदस्थापित है। इससे पूर्व उन्हें तीन बार नोटिस भेजा जा चुका है। थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि बीडीओ के आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 166/20 दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी