मुजफ्फरपुर के प्रारंभिक विद्यालयों में परीक्षा आज से, प्रश्नपत्रों की भारी कमी

मड़वन प्रखंड के विद्यालयों में वर्ग एक से चार तथा छठी व सातवीं की परीक्षा आज शुक्रवार से शुरू हो रही है। इसके लिए गुरुवार को प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाए गए। लेकिन प्रश्नपत्रों की काफी कमी देखी गई। विभाग की ओर से कई कक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र उपलब्ध ही नहीं करवाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Mar 2022 02:11 AM (IST) Updated:Fri, 25 Mar 2022 02:13 AM (IST)
मुजफ्फरपुर के प्रारंभिक विद्यालयों में परीक्षा आज से, प्रश्नपत्रों की भारी कमी
मुजफ्फरपुर के प्रारंभिक विद्यालयों में परीक्षा आज से, प्रश्नपत्रों की भारी कमी

मुजफ्फरपुर, जासं। मड़वन प्रखंड के विद्यालयों में वर्ग एक से चार तथा छठी व सातवीं की परीक्षा आज शुक्रवार से शुरू हो रही है। इसके लिए गुरुवार को प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाए गए। लेकिन प्रश्नपत्रों की काफी कमी देखी गई। विभाग की ओर से कई कक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र उपलब्ध ही नहीं करवाए गए हैं।

प्रत्येक संकुल के माध्यम से अपने- अपने विद्यालय को प्रश्नपत्र उठाव की जानकारी संकुल प्रभारी द्वारा दी गई है। लेकिन प्रश्नपत्र किसी वर्ग है तो किसी वर्ग का नहीं है। अगर किसी वर्ग का है भी तो दो-तीन विषयों का ही प्रश्न पत्र है।

प्राथमिक विद्यालय अख्तियारपुर के संकुल पर किन विषयों के प्रश्नपत्र उपलब्ध हैं, उसका नोटिस चिपका है। वर्ग छह में सिर्फ विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, वर्ग चार में गणित, हिंदी, वर्ग तीन में अंग्रेजी, गणित, वर्ग पांच में हिंदी, गणित को छोड़ किसी भी विषय का प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं है। वही वर्ग दो एवं पाच के किसी विषय का प्रश्न पत्र नही हैं। उर्दू विषय में एक भी प्रश्नपत्र नही है।

करजा संकुल अंतर्गत वर्ग दो का हिंदी व अंग्रेजी, तीन का हिंदी, सातवी का विज्ञान के अलावा कई विषयों के एक भी प्रश्नपत्र ही नहीं हैं।

एक तो वर्ष 2020 के ही प्रश्नपत्र पर परीक्षा ली जानी है, उसमें भी प्रश्नपत्र ही नहीं हैं।

इस संबंध में पूछे जाने पर संकुल प्रभारी ने बताया कि बीआरसी मड़वन की ओर से जो हमलोगों को प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया गया है वह सभी विद्यालयों को आवंटित कर दिया गया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2020 में प्रश्नपत्र वार्षिक परीक्षा को लेकर पर्याप्त मात्रा में सभी विषयों के उपलब्ध करवाए गए थे। जब प्रश्न पत्र पर्याप्त मात्रा में थे तो फिर वे गायब कहा हुए ?

इस संबंध में करजा के संकुल प्रभारी शिवनाथ पासवान ने बताया कि मेरे संकुल अंतर्गत 11 विद्यालय हैं। प्रश्न पत्रों की कमी है। बच्चों को सतत एवं व्यापक मूल्याकन की एक पुस्तिका है, उसमें अ‌र्द्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षा का प्रश्न सेट किया हुआ रहता है। उसी में से बच्चों को बोर्ड पर लिखवाकर परीक्षा ले लेंगे। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामयतन सिंह यादव ने बताया कि प्रश्न पत्र पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थे। चुनाव के दौरान जगह की कमी के कारण रखरखाव व बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ प्रश्नपत्र अन्य जिलों से भी मंगवाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी