विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Muzaffarpur Update: मुजफ्फरपुर में शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में सोमवार से होगा कोरोना टेस्ट

By Murari KumarEdited By:
Published: Sat, 22 Aug 2020 09:46 PM (IST)

Coronavirus Muzaffarpur Update शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए डीएम ने वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर कोरोना जांच का दिया आदेश।

Coronavirus Muzaffarpur Update: मुजफ्फरपुर में शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में सोमवार से होगा कोरोना टेस्ट
Coronavirus Muzaffarpur Update: मुजफ्फरपुर में शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में सोमवार से होगा कोरोना टेस्ट

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर प्रत्येक वार्ड के लोगों का सैंपल लेकर जांच किया जाएगा। उक्त बातें डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कही। वे शनिवार को समाहरणालय में सैंपलिंग व टेस्टिंग बढ़ाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर और कई बिन्दुओं पर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोमवार से वार्ड में जांच शुरू कर दिया जाएगा। योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न कराने के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया है।

 नगर आयुक्त ने इसके लिए उप नगर आयुक्त को नोडल पदाधिकारी बनाया है। लेकिन नगर आयुक्त खुद इसका मॉनीटरिंग करेंगे। कहा कि शहरी क्षेत्र के सभी पीएचसी के अंतर्गत आने वाले वार्ड पार्षदों का भी इसमें सहयोग के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया है। वे वार्ड पार्षदों के साथ बैठककर इसकी रणनीति तैयार कर लेंगे।

 साथ ही शहरी क्षेत्र के सभी सीडीपीओ को भी इसमें लगाया गया है, ताकि वार्ड स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से सेविका व सहायिका को लगाया जा सके। डीएम ने कहा कि वार्ड स्तर पर लोगो का सैंपल लेकर जांच करा लिए जाने के बाद इसका बहुत फायदा मिलेगा। क्योंकि शहरी क्षेत्र में लगातार मामले सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पीएचसी में सैँपलिंग व टेस्टिंग की गति बढ़ाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।