2020 तक हर घर को मिलेगा नल जल का लाभ : सुशील कुमार मोदी

तीन वर्षों के भीतर राज्य के हर घर को नल से जल मिलेगा। सूबे का कोई भी वार्ड या टोला शुद्ध पेयजल से वंचित नहीं रहेगा। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 11:41 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 11:41 AM (IST)
2020 तक हर घर को मिलेगा नल जल का लाभ : सुशील कुमार मोदी
2020 तक हर घर को मिलेगा नल जल का लाभ : सुशील कुमार मोदी

मुजफ्फरपुर। तीन वर्षों के भीतर राज्य के हर घर को नल से जल मिलेगा। सूबे का कोई भी वार्ड या टोला शुद्ध पेयजल से वंचित नहीं रहेगा। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार ने कही। वे पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया के घोघा पाटबंदी में बहुद्देशीय जलापूर्ति परियोजना के उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम लोगों के जीवन स्तर को उन्नत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में राज्य सरकार गंभीर प्रयास कर रही है। आम लोगों को सड़क , पानी , बिजली , शिक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा मिले इसके लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर गांव तक बिजली की व्यवस्था करने के बाद सरकार अब खेतों तक बिजली पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मार्च 2018 के बाद किसानों को ¨सचाई के लिए डीजल का प्रयोग नहीं करना पड़ेगा। इसी अवधि तक सूबे में चिकित्सकों की कमी को भी पूरा कर लिया जाएगा। राज्य सरकार बड़ी संख्या में चिकित्सकों की बहाली करने जा रही है। सभा को संबोधित करते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि 37.55 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना का लाभ तीन पंचायतों दक्षिणी घोघा , गिधा और रतनमाला के ग्रामीणों को मिलेगा। परियोजना के लोकार्पण के बाद इन पंचायतों के पांच हजार घरों में पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। बाकी बचे एक हजार घरों में भी जल्द ही पानी पहुंचा दिया जाएगा। मंत्री ने घोघा के दिवंगत मुखिया अनिल मिश्र का स्मरण करते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयासों से इतनी बड़ी योजना का सपना पूरा हो रहा है। सभा को सांसद डॉ संजय कुमार जायसवाल, सतीशचंद्र दूबे , विधायक प्रकाश राय, भागीरथी देवी, नारायण साह, पूर्व मंत्री रेणु देवी , जिप अध्यक्ष शैलेन्द्र गढ़वाल, पूर्व जिप अध्यक्ष रेणु देवी गुप्ता, भाजपा के जिला अध्यक्ष गंगा पांडेय ने भी संबोधित किया। घोघा के कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री एवं पीएचईडी मंत्री ने रानीपुर रमपुरवा तथा अवरैया में निर्मल नीर योजना के तहत बने जलापूर्ति परियोजना का भी शुभारम्भ किया।

chat bot
आपका साथी