Muzaffarpur News: शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मियों का होगा ई-सेवा पुस्त निर्माण

Muzaffarpur News शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मियों व अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए कई प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं। राज्य के अपर सचिव सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने ई-सेवा पुस्त निर्माण का निर्णय लिया है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 10:48 AM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 10:48 AM (IST)
Muzaffarpur News: शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मियों का होगा ई-सेवा पुस्त निर्माण
शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मियों का होगा ई-सेवा पुस्त निर्माण

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मियों व अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए कई प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी विकास के दौर में विभाग के दफ्तरों और काम-काज के तौर-तरीके को डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। राज्य के अपर सचिव सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने ई-सेवा पुस्त निर्माण का निर्णय लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को पत्र भेजकर ई-सेवा पुस्त निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराया है। सभी नियमित कर्मियों व पदाधिकारियों का अंकरूपण यानी डाटा कैप्चर फॉर्मेट (डीसीएफ) में ऑनलाइन इंट्री किया जाना है।

 विभाग द्वारा 28 अक्टूबर को भी इस संदर्भ में आदेश जारी किया गया था। परंतु डाटा इंट्री संबंधित अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन की गति काफी धीमी है। इसके लिए विभाग के राज्य अपर सचिव ने अत्यंत खेद प्रकट किया है। निर्देश दिया गया है कि, इस कार्य को युद्धस्तर पर कार्य करते हुए 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों का डाटा इंट्री सुनिश्चित करते हुए सेवा पुस्त की स्कैनिंग भी जिला स्तर पर कराएंगे। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को हर संभव प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराते हुए जानकारी से अवगत करेंगे। उन्होंने कहा है कि, जिले के सभी  पदाधिकारियों, कर्मियों, शिक्षकों का डाटा इंट्री पूर्ण होने तक जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना का वेतन स्थगित रहेगा। इसकी जानकारी सभी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, आईटी मैनेजर आदि को भी दी गई है। 

बता दें कि, कई सरकारी विभागों में काम-काज का स्तर पूरी डिजिटाइजेशन हो गया है। लेकिन शिक्षा विभाग में यह कार्य काफी पिछले पायदान पर चल रहा है। इसके कारण शिक्षक एवं कर्मियों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहे। दीपावली व छठ जैसे महान पर्व पर भी 2150 शिक्षकों के वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों में भारी आक्रोश है। प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव रघुवंश प्रसाद सिंह ने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।

chat bot
आपका साथी