बोले डॉ. शकील अहमद, महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और सरदार पटेल की छवि खराब कर रही भाजपा Madhubani News

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू की सूझबूझ का ही परिणाम है कि आज जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 08:45 AM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 12:29 PM (IST)
बोले डॉ. शकील अहमद, महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और सरदार पटेल की छवि खराब कर रही भाजपा Madhubani News
बोले डॉ. शकील अहमद, महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और सरदार पटेल की छवि खराब कर रही भाजपा Madhubani News

मधुबनी, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। तब से देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों की छवि खराब करने की रणनीति चल रही है। भाजपा और उससे पूर्व जनसंघ, आरएसएस के लोगों का स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का कोई रिकॉर्ड नहीं रहा। इसलिए वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की छवि खराब कर रहे हैं।

जिला अतिथिगृह में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू की सूझबूझ से ही जम्मू कश्मीर देश का अभिन्न अंग बना रहा। भाजपाइयों द्वारा गलत तरीके से नेहरू और पटेल के बीच मुकाबला प्रचारित किया जा रहा है। भाजपा देश का इतिहास बदलने की साजिश कर रही है। युवाओं को ऐसे मसलों पर गंभीर होना चाहिए। नेहरू स्वतंत्रता की लड़ाई में नौ वर्षो तक जेल में रहे।

प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा देश के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की गईं। एम्स, आइआइटी, इसरो की स्थापना समेत विकास कार्य को नकारा नही जा सकता। कांग्रेस में वापसी के सवाल पर कहा कि वे अब भी पार्टी में ही हैं। कांग्रेस से कभी बाहर नहीं गए। 

chat bot
आपका साथी