जिला राजद की 81 सदस्यीय कमेटी घोषित, जानिए किन्हें मिली क्या जिम्मेदारी Muzaffarpur News

81 सदस्यीय जिला कमेटी में आठ उपाध्यक्ष 21 महासचिव एवं 23 सचिव शामिल। कमेटी में आधी आबादी को नहीं मिला उचित स्थान।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 09 May 2020 03:13 PM (IST) Updated:Sat, 09 May 2020 03:13 PM (IST)
जिला राजद की 81 सदस्यीय कमेटी घोषित, जानिए किन्हें मिली क्या जिम्मेदारी Muzaffarpur News
जिला राजद की 81 सदस्यीय कमेटी घोषित, जानिए किन्हें मिली क्या जिम्मेदारी Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने शुक्रवार को 81 सदस्यीय जंबो जेट जिला कमेटी की घोषणा की। कमेटी में अध्यक्ष एवं प्रधान सचिव के अलावा आठ उपाध्यक्ष, 21 महासचिव, 23 सचिव एवं 25 कार्यसमिति सदस्य शामिल हैं। जिला कमेटी में आधी आबादी को जगह नहीं मिली। 81 सदस्यीय कमेटी में सिर्फ दो महिला उषा पटेल एवं प्रो. शिल्पा चौधरी को जगह दिया गया। कमेटी में निरंजन राय को प्रधान महासचिव, सैयद हजन को कोषाध्यक्ष एवं वसीम अहमद मुन्ना का जिला प्रवक्ता बनाया गया है।

    घोषित कमेटी में रूप नारायण सिंह, मिश्रीलाल यादव, कपिल देव राम, राजेंद्र राय, तेज नारायण झा, फुलदेव महतो, डॉ. दुलारे एवं सर्वेश कुमार मुन्ना को उपाध्यक्ष, डॉ. राम बाबू यादव, राम बाबू साह, जनार्दन ठाकुर, मो. फारुख आजम, राजगीर राम, मैनेजर राय, जगदेव पासवान, चक्रधर पासवान, अभिमन्यु कुमार, अजय कुमार राय, लखिंद्र राय, सुधीर यादव, प्रदीप यादव, अनवर अहमद, हरिलाल राय, रघुनाथ सहनी, मो. रेयाज, रमेश यादव, रामचंद्र राय, राम लखन सिंह विनय कुमार यादव को महासचिव तथा अर्जुन गुप्ता, लाल बिहारी सहनी, शिव बालक सहनी, दिपेश शर्मा, अरुण कुमार सिंह चंद्रवंशी, भोला ठाकुर, राम प्रवेश पासवान, सुरेश राय, इंदल सहनी, सुरेश कुमार सिंह, उषा पटेल, शंभू राय, सत्येंद्र कुमार उर्फ मुन्ना महतो शिव प्रसाद महतो, अमरदीप कुशवाहा, राम प्रवेश पूर्व, अखिलेश कुमार पप्पू, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, मो. एकरामुल, मो. इसरार हुसैन, प्रमोद कुमार गुप्ता, रामबली यादव एवं पंकज कुमार राय को सचिव बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी