शौर्य दिवस पर भगवामय हुआ शहर, 'जय श्रीराम' का गूंजा उद्घोष

कई जगहों से गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा, विहिप ने किया कई कारसेवकों का सम्मान।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 06 Dec 2018 10:34 PM (IST) Updated:Thu, 06 Dec 2018 10:34 PM (IST)
शौर्य दिवस पर भगवामय हुआ शहर, 'जय श्रीराम' का गूंजा उद्घोष
शौर्य दिवस पर भगवामय हुआ शहर, 'जय श्रीराम' का गूंजा उद्घोष

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। शौर्य दिवस के अवसर पर गुरुवार को विभिन्न हिन्दु संगठनों की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जगह-जगह अनुष्ठान हुए। पूरा शहर भगवामय लग रहा था। हर तरफ 'जय श्रीराम' के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा। विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल की महानगर इकाई की ओर से जीरोमाइल स्थित संत प्रेमभिक्षु इंटर कॉलेज के प्रांगण में कारसेवक सम्मान समारोह के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन परिसर सहित शहर के तीन विभिन्न जगहों से गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकली।

 चित्रगुप्त एसोसिएशन परिसर में पं.सुनील कुमार मिश्र ने शंख ध्वनि व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इसे विदा किया। यह कलमबाग चौक, अघोरिया बाजार चौक, मिठनपुरा, पानी टंकी चौक, गरीब स्थान रोड, सरैयागंज टावर व कंपनीबाग होते हुए शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसके पूर्व कारसेवकों को अंगवस्त्र और अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम मंदिर का चित्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें कारसेवक देवेन्द्र प्रसाद सिंह, आचार्य चंद्रकिशोर पाराशर, डॉ.तारण राय, रेखा कुमारी आदि प्रमुख रूप से रहे।

 शोभा यात्रा को आरएसएस के विभाग संघ चालक चंद्रमोहन खन्ना ने झंडी दिखाकर रवाना किया। वक्ताओं ने इस शोभा यात्रा को 16 दिसंबर को प्रस्तावित धर्मसभा के लिए मील का पत्थर बताया। शोभा यात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के संतोष रंजन, आशु सिंह, विवेक राज, राजीव सिंह, छोटू ठाकुर, राणा श्रेयांश, पार्थ सिंह, मुकुंद, वीरेन्द्र सम्राट, राजकुमार गुप्ता, साजन सुमन, कुंदन, अनुज शर्मा, अनिल, रुणु ओझा, विक्की ओझा, प्रवीण सिंह, नचिकेता पांडेय, विकास गुप्ता, ईशान सम्राट, शिवम सिंह, विकास चौबे, सिद्धार्थ कुमार, राजन भारद्वाज, रविशंकर, सत्येन्द्र कुमार पिंकू, अविनाश कुमार, मानस, अंकित कुमार, प्रियांशु आदि कर रहे थे।

दीपों से सजा सरैयागंज टावर

ऊं सेवा दल की ओर से शौर्य दिवस के अवसर पर सरैयागंज टावर को फूल मालाओं व दीपों से सजाया गया। भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई। मिठाइयों का भी वितरण किया गया। बाबा गरीबनाथ मंदिर के पुजारी पं.बैद्यनाथ पाठक ने आरती की। इसमें राकेश सम्राट, आचार्य चंद्रकिशोर पाराशर, संगठन अध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद, नागेन्द्र नाथ ओझा, सार्वजनिक हनुमान मंदिर के संयोजक कुंदन कुमार उर्फ गुड्डू, रविनाथ रजक, बालाजी परिवार के अमरेन्द्र कुमार अमर, रामबाबू सिंह, राजू भोजपुरिया, महाकाल परिवार के दीपक कुमार बबलू, गिरधारी प्रसाद, रवि गुप्ता, मुकेश लाल गुप्ता, महेश महतो उर्फ लोहा सिंह, रामसूरत भारती, संजू कुमारी, प्रणव भूषण, प्रभात कुमार, संदीप कुमार, रतन जोशी, पवन जोशी, विजय बरौलिया आदि शामिल हुए।

पड़ाव पोखर पर गंगा महाआरती

अन्तरराष्ट्रीय ङ्क्षहदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से आमगोला पड़ाव पोखर पर गंगा महाआरती का आयोजन हुआ। बाबा गरीबनाथ मंदिर के पुजारी पं.अभिषेक पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा-अर्चना के बाद आरती की। इसमें पुरुष व महिलाएं शामिल हुए। इस दौरान गंगा मइया के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष वर्मा, राकेश पटेल, साकेत शुभम्, विकास गुप्ता, राजन भारद्वाज, धीरज पटेल, गौतम कुमार अवनीश लल्ला, विजय कुमार, सूरज, पूनम देवी, चंदन साहु, विकास, अर्पित, अनमोल वर्मा, विक्रम, कन्हैया आदि शामिल हुए। 

chat bot
आपका साथी