सकरा के विकास को कृतसंकल्पित : विधायक

मुरौल प्रखंड के खासपट्टी यदुनाथपुर गाव में विधायक अशोक कुमार चौधरी के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 03:26 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 03:26 AM (IST)
सकरा के विकास को कृतसंकल्पित : विधायक
सकरा के विकास को कृतसंकल्पित : विधायक

मुजफ्फरपुर : मुरौल प्रखंड के खासपट्टी यदुनाथपुर गाव में विधायक अशोक कुमार चौधरी के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर विधायक ने कहा कि सकरा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कृतसंकल्पित हूं। बगैर किसी भेदभाव क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। अध्यक्षता जदयू के मुरौल प्रखंड अध्यक्ष प्रभात कुमार व संचालन शंभूशरण मिश्रा ने किया। मौके पर चंद्रभूषण शर्मा, प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार, पंसस राजकिशोर ठाकुर, अजय शर्मा, देवशकर आदि मौजूद रहे। विधायक ने विशनपुर श्रीराम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजीव ठाकुर को मुरौल प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया। मनोनयन उपरात राजीव ठाकुर ने कहा कि मुरौल के विकास को लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।

15 फरवरी को गायघाट के रामनगर व बाघाखाल पैक्सों का चुनाव

गायघाट प्रखंड क्षेत्र के दो पैक्सों के चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। ये पैक्स चुनाव रामनगर व बाघाखाल पंचायत में कराए जाएंगे। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी विमल कुमार ने बताया कि इन पैक्सों के लिए मतदान 15 फरवरी व 16 फरवरी को मतगणना की जाएगी। 30 जनवरी से दो फरवरी तक नामाकन पत्र दाखिल होंगे। नामाकन पत्रों की समीक्षा तीन और चार फरवरी को होगी। कोई भी उम्मीदवार छह फरवरी को नाम वापस ले सकता है। उसी दिन मैदान में डटे उम्मीदवारों के बीच सिंबल का वितरण कर दिया जाएगा।

बता दें कि इन पैक्सों का निर्वाचन आम चुनाव के साथ नहीं हुआ था। उस समय इन पैक्सों की समिति की अवधि पूरी नहीं हुई थी या विभागीय कार्रवाई के कारण चुनाव नहीं हो सका था। बाद में समय पूरी हुई तो चुनाव की घोषणा की गई, लेकिन पहले बाढ़ और फिर बाद में कोरोना के कारण चुनाव रोक दिया गया। ये दोनों पैक्स अवक्रमित कर दिए गए थे। अब चुनाव के बाद इन पैक्सों की निर्वाचित समिति एक बार फिर काम करने लगेगी।

chat bot
आपका साथी