शहरवासियों की प्यास बुझाने को जनता से चंदा मांगेंगे उपमहापौर

नगर विकास मंत्री, नगर विकास विभाग एवं नगर निगम तीनों शहर के विकास के नाम पर सिर्फ सपना दिखा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Feb 2018 11:50 AM (IST) Updated:Tue, 27 Feb 2018 11:50 AM (IST)
शहरवासियों की प्यास बुझाने को जनता से चंदा मांगेंगे उपमहापौर
शहरवासियों की प्यास बुझाने को जनता से चंदा मांगेंगे उपमहापौर

मुजफ्फरपुर। नगर विकास मंत्री, नगर विकास विभाग एवं नगर निगम तीनों शहर के विकास के नाम पर सिर्फ सपना दिखा रहे हैं। शहरवासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये दिखा रहे है, लेकिन हकीकत कुछ और है। लोग विकास तो दूर बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। उपमहापौर मानमर्दन शुक्ला के साथ पार्षदों का भी मंत्री, विभाग एवं निगम से विश्वास उठता जा रहा है। उपमहापौर का कहना है कि गर्मी की दस्तक के साथ ही शहर में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। निगम लोगों के घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंचा पा रहा है इससे लोगों में आक्रोश है। पार्षदों को उनके आक्रोश का सामना करना पर रहा है। हर घर नल जल योजना हो या फिर बुडको द्वारा कार्यान्वित 98 करोड़ की जलापूर्ति योजना का लाभ शहरवासियों को नहीं मिल रहा। इससे नाराज उपमहापौर ने नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा को पत्र लिखकर कहा है कि यदि दस मार्च तक जलापूर्ति योजना पर काम शुरु नहीं हुआ तो पार्षदों के साथ सड़क एवं घर-घर घूमकर कर चंदा जमा करेंगे। पाइप लाइन विस्तार का काम स्वयं कराएंगे। निगम एवं बूडको के पास जलापूर्ति योजना के लाखों-करोड़ों रुपये जमा कें। बावजूद योजना पर काम नहीं हो रहा है। पार्षदों के साथ उनको इस तरह के कदम उठाने को बाध्य होना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी