Darbhanga Flight Service News: होली 2021 से पहले यात्रियों को नई उड़ान का गिफ्ट
Darbhanga Flight Service News 10 मार्च के बाद मुंबई से प्रतिदिन सुबह 825 बजे और दोपहर बाद 115 दरभंगा के लिए उड़ान हाेगी। इसी तरह से दरभंगा से मुंबई के लिए उड़ान की बात करें तो यहां से भी प्रतिदिन 1145 बजे और शाम 0430 बजे विमान उड़ान भरा करेगा।
दरभंगा,जासं। Darbhanga Airline Service: उत्तर बिहार के लोगों को दरभंगा से विमान सेवा प्रदात कंपनी स्पाइसजेट ने होली 2021 से पहले एक खुशखबरी दी है। अब दिल्ली की तर्ज पर मुंबई के लिए भी प्रतिदिन यहां से दो उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह सेवा आगामी 10 मार्च से शुरू होने जा रही है। इसके बाद यात्रियों को सुविधा होगी। खासकर होली से पहले यह सेवा आरंभ होने से माना जा रहा है कि अपने घर आने या वापस मुंबई जाने में लोगों को कम से कम परेशानी होगी।
उड़ान योजना के तहत दरभंगा से विमान सेवा पिछले साल शुरू की गई थी। इसके बाद से यहां के एयरपोर्ट और यात्री सुविधा में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इसी क्रम में अब दरभंगा से मुंबई के लिए दो उड़ानें आरंभ की जा रही हैं। इसका सीधा फायदा उत्तर बिहार के 22 जिले के लोगों को मिलेगा। उन्हें होली के मौके पर अपने घर पहुंचने के लिए कम से कम परेशानी का सामना करना होगा। वहीं इसका प्रभाव किराये पर भी पड़ेगा। पहले की तुलना में प्रति यात्री कम किराया देना होगा। स्पाइसजेट की साइट के अनुसार 10 मार्च के बाद मुंबई से प्रतिदिन सुबह 8:25 बजे और दोपहर बाद 1:15 दरभंगा के लिए उड़ान हाेगी। इसी तरह से दरभंगा से मुंबई के लिए उड़ान की बात करें तो यहां से भी प्रतिदिन 11:45 बजे और शाम 04:30 बजे विमान उड़ान भरा करेगा।
यह भी पढ़ें : यह मुजफ्फरपुर है, पुलिस-शराब माफिया की मिलीभगत है और यहां 'मौत' की PAWRI हो रही है
मुंबई के लिए विमान सेवा आरंभ होने से कुछ ही दिनों पहले दिल्ली के लिए ऐसी ही सेवा आरंभ की गई थी। माना जा रहा है कि इन दो रूटों पर यात्रियों का दबाव अधिक होने के कारण यह सेवा शुरू की गई है। गौरतलब है कि दरभंगा से विमान सेवा शुरू होने के बाद यहां सुविधाओं के विस्तार के साथ साथ उड़ानों की संख्या को बढ़ाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। कुछ ही दिनों के बाद इंडिगो और एयर इंडिया की ओर से भी विमान सेवा यहां से शुरू की जा सकती है। इसके लिए आरंभिक तैयाारी भी शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अभी एप्रन बन जाने के कारण विमानों को रनवे पर ही खड़ेे रखने की मजबूरी भी खत्म हो गई है।