ई मार्कटिंग कंपनी के कर्मचारी से अपराधियों ने सामान से भरा बैग लूटा, डेढ़ लाख का था सामान

घटना को मनियारी में कुढनी थाना क्षेत्र स्थित केरमा के समीप अंजाम दिया गया। लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की संख्या तीन थी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 04:51 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 04:51 PM (IST)
ई मार्कटिंग कंपनी के कर्मचारी से अपराधियों ने सामान से भरा बैग लूटा, डेढ़ लाख का था सामान
ई मार्कटिंग कंपनी के कर्मचारी से अपराधियों ने सामान से भरा बैग लूटा, डेढ़ लाख का था सामान

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले में ई मार्केटिंग कंपनी के कर्मचारी से अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर सामान से भरा बैग बुधवार को लूट लिया। बैग में करीब डेढ़ लाख का सामान था। इस घटना को मनियारी में कुढनी थाना क्षेत्र स्थित केरमा के समीप अंजाम दिया गया। लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की संख्या तीन थी जो बाइक पर सवार होकर आए थे। बैग लूटने के बाद कर्मी से रुपये व मोबाइल भी लूटने का प्रयास अपराधी करने लगे जहां स्थानीय लोगों की नजर पड़ी।

    लोगों को अपने समीप आता देख तीनों अपराधी ने भागने का प्रयास किया। इस क्रम में दो अपराधी बैग सहित बाइक पर सवार होकर भाग निकले जबकि तीसरा बाइक पर सवार नहीं हो सका और गिर गया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गये बदमाश की पहचान कर ली गई है।

    इसके बाद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस उक्त स्थल पहुंची और बदमाश को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। उसने अन्य दोनों सदस्यों के बारे में जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, तीनों बदमाश स्थानीय है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर शहर के कच्ची पक्की से बैग में सामान रखकर इसे कई जगहों पर देने के लिए बाइक से कंपनी का एक कर्मी निकला था। सामान को तुर्की, केरमा सहित कई अन्य जगहों पर सामान देना था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही बैग लेकर फरार दोनों बदमाशों को अरेस्ट करने के लिए छापेमारी कर रही है। 

chat bot
आपका साथी