अत्याधुनिक हथियार खरीदने को लूट की घटना को देता था अंजाम

कलेक्शन कर्मी को लूटने में होता सफल तो खरीद लेता हथियार। पूर्व की वारदातों से बदमाशों ने जमा कर लिए थे लाखों रुपये। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 08:27 AM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 08:27 AM (IST)
अत्याधुनिक हथियार खरीदने को लूट की घटना को देता था अंजाम
अत्याधुनिक हथियार खरीदने को लूट की घटना को देता था अंजाम

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कलेक्शन कर्मी को बीबीगंज में गोली मारने वाला गिरोह अत्याधुनिक हथियार खरीदने के लिए लूट की घटना को अंजाम देने के लिए आया था। पूर्व की वारदातों से इन सभी ने लाखों रुपये जमा कर लिए थे। जल्द ही अत्याधुनिक हथियार खरीदकर कुख्यातों के बीच अपनी पैठ बनाने की फिराक में था। उक्त गिरोह का आर्म्से तस्करों से भी साठगांठ होने की बात सामने आई है। इस बिंदु पर पुलिस टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। उक्त बातों का पता जेल भेजे गए अमित से पूछताछ के दौरान पुलिस को चला है।

   बता दें कि कैश कलेक्शन कर्मी जयशंकर सिंह को गोली मारने के मामले में कांटी सहबाजपुर के अमित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसकी निशानदेही पर कांटी, पताही, बैरिया, अहियापुर और मोतीपुर में विशेष टीम ने छापेमारी कर और दो संदिग्धों को दबोचा गया, लेकिन सरगना रौशन अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर है। कहा जा रहा है कि ये सब खुद का गिरोह बनाने की फिराक में था। इसलिए लूट की घटनाओं को अंजाम देकर कुख्यातों के संपर्क में आना चाहता था।

  सरगना रौशन के गिरोह में वर्तमान में आधा दर्जन से अधिक नए लड़के हैं। ये सब उसी के इशारे पर वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस का कहना है कि कलेक्शन कर्मी को लूटने में सफल होता तो अत्याधुनिक हथियार खरीदने की योजना थी। वर्तमान में सरगना के पूर्वी चंपारण इलाके में ठिकाना बनाने की बात पता लगने पर टीम छापेमारी कर रही है। सर्विलांस सेल की शाखा में इसमें जुटी है।

chat bot
आपका साथी