पूर्वी चंपारण में कांग्रेसियों ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, अध्यक्ष शैलेंद्र बोले- आधुनिक भारत के निर्माता थे पं.नेहरू

East Champaran News पूर्वी चंपारण में प्रजापति आश्रम बंजरिया पंडाल में स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जयंती मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sat, 14 Nov 2020 02:56 PM (IST) Updated:Sat, 14 Nov 2020 03:45 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में कांग्रेसियों ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, अध्यक्ष शैलेंद्र बोले- आधुनिक भारत के निर्माता थे पं.नेहरू
मोतिहारी। प. नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल व अन्य

पूर्वी चम्पारण, जेएनएन। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए देश को विश्व के पटल पर आगे बढ़ाया। वे प्रजापति आश्रम बंजरिया पंडाल में बाल दिवस के अवसर स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

 जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने कहा के पंडित नेहरू दूरदर्शी नेता थे। देश जब आजाद हुआ तो उस समय कई चुनौतियां थी। उन्होंने उन चुनौतियों का मुकाबला करते हुए देश को विकास के मार्ग पर पहुंचाया। स्वास्थ्य व शिक्षा की बुनियाद मजबूत की। विश्वस्तरीय संस्थान खोले जिससे उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा गया। पंडित नेहरू का बच्चों के प्रति अथाह प्रेम था। इस कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रो. विजयशंकर पांडेय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. ज्याउलहक व दिलनवाज रसीद सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

बात दें कि पटना में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में जयंती मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने की। उन्होंने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र पंडित नेहरू के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को बार-बार नमन करता है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, डॉ कमलदेव नारायण शुक्ला, सहित  दूसरे कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

chat bot
आपका साथी