Bihar MLC election 2020: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा का संकल्प, शिक्षक व कर्मियों की आवाज सरकार के समक्ष बुलंद करेंगे

Bihar MLC election 2020 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने किया दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन मौजूद रहे कांग्रेसी विधायक व नेता। इसे चुनावी घोषणा पत्र में रखकर महागठबंधन की सरकार बनने पर इसका निदान करूंगा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2020 08:00 PM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 08:00 PM (IST)
Bihar MLC election 2020: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा का संकल्प, शिक्षक व कर्मियों की आवाज सरकार के समक्ष बुलंद करेंगे
दरभंगा से पर्चा भरने आए डॉ. मदन मोहन झा के नामांकन में दरभंगा के कांग्रेसी नेता व शिक्षक मौजूद रहे।

दरभंगा, जेएनएन। Bihar MLC election 2020: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करेंगे। शिक्षक व कर्मियों की आवाज सरकार के समक्ष बुलंद करेंगे। वे शनिवार को स्थानीय आयुक्त कार्यालय में बिहार विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। कहा- बिहार के वित्तरहित शिक्षक व कर्मियों की समस्या, संस्कृत, मदरसा, नियोजित शिक्षक, अनुबंधित शिक्षक, आशा, आंगनबाड़ी, सेविका-सहायिका एवं बिहार के बेरोजगार युवा, किसान मजदूरों एवं मिथिलांचल में बंद पड़े छोटे-बड़े उद्योगों को चालू करवाने की दिशा में काम करूंगा। इसे चुनावी घोषणा पत्र में रखकर महागठबंधन की सरकार बनने पर इसका निदान करूंगा।

प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में शामिल हुए कांग्रेसी

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा से पर्चा भरने आए डॉ. मदन मोहन झा के नामांकन में दरभंगा के कांग्रेसी नेता व शिक्षक मौजूद रहे। उनमें दरभंगा ज़िलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, उपाध्यक्ष मो. असलम, कांग्रेस नेता डाॅ. अशोक कुमार, संजय कुमार मिश्रा, नागेंद्र कुमार विकल, डाॅ. नागेश्वर पंजियार, डाॅ. अरविंद झा, बेनीपट्टी विधायक भावना झा, बेगूसराय विधायक अमिता भूषण, मधुबनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शीतलांबर झा, समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम, बेगूसराय के अर्जुन सिंह, बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी, पं. रामनारायण झा, अजय जालान, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष विनय कुमार झा, गोविंद झा, गणेश सिंह, मनोज़ कुमार भारती, संदीप शेखर झा सुमन, रीता सिंह, महिला जिलाध्यक्ष पूनम झा, कांग्रेस नेत्री प्रतिभा सिंह, शंभू झा, प्रो.राम शुभक, परमानंद झा, पंकज चौधरी, कन्हैया झा, रतीकांत झा, प्रो.मिथिलेश पासवान, शंकर झा, छात्र नेता त्रिभुवन कुमार, रघुवंश कुमार सिंह, राजा अंसारी आदि प्रमुख रहे। 

chat bot
आपका साथी