International Women's Day 2020 : समस्तीपुर स्टेशन पर दिखी नारी शक्ति, महिलाओं के हाथ ट्रेन की कमान Samastipur News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले चली महिला विशेष ट्रेन। समस्तीपुर से दरभंगा जानेवाली डीएमईयू ट्रेन में सभी कर्मी महिलाएं। मंडल रेल प्रबंधक एडीआरएम दिखाई हरी झंडी।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 09:56 PM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 09:56 PM (IST)
International Women's Day 2020 : समस्तीपुर स्टेशन पर दिखी नारी शक्ति, महिलाओं के हाथ ट्रेन की कमान Samastipur News
International Women's Day 2020 : समस्तीपुर स्टेशन पर दिखी नारी शक्ति, महिलाओं के हाथ ट्रेन की कमान Samastipur News

समस्तीपुर, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेएक दिन पहले समस्तीपुर रेलवे स्टेशन का नजारा बदला रहा। नारी शक्ति का राज दिखा। सुरक्षा से लेकर परिचालन, सफाई से लेकर टिकट चेङ्क्षकग, सबकुछ आधी आबादी के कंधे पर रहा। ट्रेन चलाने से लेकर रोकने तक की जवाबदेही महिला कर्मियों के हाथों में रही। रेलवे की इस अनोखी पहल की हर ओर सराहना हो रही।

चालक, उपचालक, गार्ड, टीटीई एवं आरपीएफ सभी रहीं महिलाएं

समस्तीपुर से दरभंगा जानेवाली 75253 नंबर की डीएमईयू से यात्रा करनेवाले रेलयात्री भी हैरान दिख रहे थे। हों भी क्यों न, ट्रेन में चालक, उपचालक, गार्ड, टीटीई एवं आरपीएफ की महिला जवान ही दिख रही थीं। समस्तीपुर स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी, एडीआरएम संतराम मीणा, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष कल्पना माहेश्वरी, सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र व अन्य वरीय अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। साथ ही सभी कर्मियों को गुलाब का फूल भेंट किया गया। ट्रेन सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर रवाना हुई। 

चेहरे पर गर्व का भाव

पहली बार ट्रेन में तैनाती से महिला कर्मियों के चेहरे पर गर्व का भाव था। ट्रेन की लोको पायलट संयुक्ता कुमारी, सहायक लोको पायलट कोमल कुमारी, गार्ड दीपा कुमारी, प्वाइंट वुमैन ज्योति कुमारी, टीटीई सरिता कुमारी और कृष्णा धर ट्रेन की कमान संभाले रहीं।

10:30 बजे दरभंगा पहुंची ट्रेन

यह ट्रेन 10:30 बजे दरभंगा के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंची। ट्रेन में यात्रियों का ख्याल रखने के लिए लगभग एक दर्जन महिलाकर्मी भी थीं। जंक्शन पर भी महिला रेलकर्मियों की तैनाती रही। पूछताछ केंद्र में सोनी झा उद्घोष कर रही थीं। वहीं, जीआरपी थाने में कांस्टेबल अंशु कुमारी पूरी लगन से तैनात रहीं। लोको पायलट संयुक्ता कुमारी ने कहा कि हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी