मुजफ्फरपुर में बर्फीली हवा का Cold curfew, पारा 10 डिग्री तक लुढ़का, कब मिलेगी इससे मुक्ति... जानिए

अगले 48 घंटे ठंड का बरपेगा कहर हाई अलर्ट जारी। 15 साल में सर्वाधिक ठंडा दिन रहा 26 दिसंबर। एक सप्ताह शीत का प्रकोप रहेगा जारी पहुंच सकता न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंचा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 27 Dec 2019 07:57 AM (IST) Updated:Fri, 27 Dec 2019 07:57 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में बर्फीली हवा का Cold curfew, पारा 10 डिग्री तक लुढ़का, कब मिलेगी इससे मुक्ति... जानिए
मुजफ्फरपुर में बर्फीली हवा का Cold curfew, पारा 10 डिग्री तक लुढ़का, कब मिलेगी इससे मुक्ति... जानिए

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। ठंड के प्रकोप से गुरुवार को जैसे कोल्ड कफ्र्यू लग गया। बर्फीली हवाओं से अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 10 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री पर ठहरा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। पिछले 48 घंटे में 10 डिग्री तापमान में गिरावट आई है। लगातार दूसरे दिन भी कोल्ड डे रहा। यह स्थिति अभी आगे भी बनी रहेगी। अब न्यूनतम तापमान में और दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

धूप पर हावी हो गई ठंडी हवाएं

सुबह में धूप नहीं निकली। दोपहर बाद धूप तो निकली, लेकिन जल्दी ही मौसम ने करवट बदली। दोपहर में ही बर्फीली हवाएं चलने लगी। इसके कारण आम दिनों की अपेक्षा सड़कों पर लोग कम नजर आएं।

15 साल में सर्वाधिक ठंडा दिन

वर्ष 2005 से 2019 तक की अवधि में सर्वाधिक ठंडा दिन 26 दिसंबर रहा। 25 दिसंबर भी सर्वाधिक ठंडा दिन रहा है। कोल्ड डे भी रहा। इसी क्रम में 26 दिसंबर भी डार्क कोल्ड डे रहा। शीत लहरों से लोगों के हाड़ तक कांप उठे। तापमान 24 घंटे में 17.5 से 13.5 पर पहुंच गया। इस तरह 48 घंटे में 10 डिग्री तापमान में गिरावट आई। यह सामान्य से भी 10 डिग्री कम है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि इस सप्ताह ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। कोल्ड डे अगले 48 घंटे रहेगा। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होगी। तापमान 4 डिग्री तक आ सकता है। लसुबह व शाम को घना कोहरा रहेगा। दिन में अंधेरा जैसा होने की स्थिति बनने की संभावना है। 

chat bot
आपका साथी