जांच अभियान चलाकर बगैर मास्क वालों का काटा चालान

कोरोना की विस्फोटक स्थिति के मद्ेनजर को प्रखंड प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए थोड़ी सख्ती की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 01:31 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 01:31 AM (IST)
जांच अभियान चलाकर बगैर मास्क वालों का काटा चालान
जांच अभियान चलाकर बगैर मास्क वालों का काटा चालान

मुजफ्फरपुर : कोरोना की विस्फोटक स्थिति के मद्ेनजर को प्रखंड प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए थोड़ी सख्ती की। इसके तहत काटी रेलवे स्टेशन से हाईस्कूल चौक तक मास्क जाच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दुकानों में मास्क की जाच की गई। सीओ शिवशकर गुप्ता ने बताया कि मास्क नहीं लगाने वाले 11 लोगों से जुर्माना वसूला गया है। दुकानदारों व आमलोगों से मास्क लगाने व भीड़-भाड़ नहीं लगाने की अपील की। अभियान में काटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार भी पुलिस बल के साथ थे। साहेबगंज : मुख्य बाजार के सड़कों पर शनिवार की दोपहर सीओ राकेश कुमार कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार के आदेशों का पालन कराने निकले। केशव चौक पर अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वाले 15 से अधिक लोगों का 50-50 रुपये का चालान काटा। सीओ ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार के आदेशों का पालन करने कीे अपील की। इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन प्रसाद दलबल के साथ मौजूद थे। पारू : देवरिया, पारू एवं जाफरपुर मुख्य बाजार में सीओ ललित कुमार सिंह ने कोरोना संक्रमण से बचाव को अभियान चलाया। इस दौरान मास्क नहीं पहनने वाले 35 से अधिक लोगों का 50-50 रुपये का चालान काटा गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी संजय स्वरुप, ददन कुमार सिंह दलबल के साथ मौजूद थे।

मास्क नहीं पहनने पर वसूला जुर्माना

जिला प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एसडीओ कुंदन कुमार के नेतृत्व में शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में चलाए गए अभियान में 147 लोगों से 7350 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं नियम का उल्लंघन करने पर पांच दुकानदारों से भी जुर्माना वसूला गया।

chat bot
आपका साथी