West Champaran: अमृत महोत्सव का जश्न, सीआईएसएफ के आईजी करेंगे भितिहरवा से साइकिल रैली का शुभारंभ

कार्यक्रम में शामिल होने पश्‍च‍िम चंपारण के भितिहरवा पहुंचे आईजी डीआईजी और सीनियर कमांडेंट भितिहरवा से राजघाट के लिए रवाना होगी सीआईएसएफ की साइकिल रैली आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहा कार्यक्रम।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 03:10 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 03:10 PM (IST)
West Champaran: अमृत महोत्सव का जश्न, सीआईएसएफ के आईजी करेंगे भितिहरवा से साइकिल रैली का शुभारंभ
पश्‍च‍िम चंपारण के भितिहरवा आश्रम में अवलोकन करते आईजी। जागरण

पश्चिम चंपारण, जासं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महात्मा गांधी की कर्मभूमि भितिहरवा से साइकिल रैली निकालेगी। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। सीआईएसएफ के आईजी हेमराज गुप्ता भितिहरवा पहुंच गए हैं। सबसे पहले उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गांधी और कस्तूरबा की कुटिया समेत विभिन्न ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया इसके बाद अधिकारियों से कार्यक्रम के संबंध में बातचीत की। रैली का शुभारंभ दोपहर में किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एक दिन पहले ही सीआईएसएफ के डीआईजी पद्मानंद ठाकुर भितिहरवा पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। डीआईजी पद्मानंद ठाकुर ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश पर स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के पुनीत अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस उद्देश्य से औद्योगिक सुरक्षा बल की एक कड़ी भितिहरवा से बगहा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिला होते हुए 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पहुंचेगी। वहां रैली संपन्न होगी।

रैली की व्यवस्था में लगी पायलट टीम

साइकिल रैली में भाग लेने वाले केऔसुब कर्मियों के लिए भितिहरवा से दिल्ली तक यात्रा के क्रम में पायलट टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो ठहराव एवं विधि व्यवस्था की देखरेख करेगी। डीआईजी ने बताया कि साइकिल रैली टीम जगह-जगह गांवों के लोगों से मिलते हुए निकलेगी। रैली का शुभारंभ आईजी हेमराज गुप्ता व डीआईजी पीएन ठाकुर करेंगे। एक दिन पूर्व भी भितिहरवा कन्या प्लस टू विद्यालय में सीआईएसएफ की ओर से पौधारोपण किया गया।

आश्रम परिसर में जवानों का उत्साह लोगों को भी काफी प्रभावित करता रहा। अधिकारियों से लेकर जवानों तक सभी ने महात्मा गांधी और कस्तूरबा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अधिकारियों ने बताया कि साइकिल रैली के पूर्व आईजी हेमराज गुप्ता आश्रम परिसर में पौधारोपण करेंगे। इसके बाद साइकिल रैली को रवाना करेंगे। मौके पर सीनियर कमांडेंट मनीष प्रियदर्शी, डीसी भूपेंद्र, बीडीओ अजय प्रकाश राय, सीओ अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी