East Champaran: सुगौली में रंगदारी नहीं देने पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा ग्रामीण

पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के बड़ेया गांव में रंगदारी नही देने पर अपराधियों ने गोली चला जान मारने की कोशिश की। संयोग ठीक रहा कि गोली ग्रामीण को नहीं लगी। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 03:18 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 03:18 PM (IST)
East Champaran: सुगौली में रंगदारी नहीं देने पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा ग्रामीण
पूर्वी चंपारण। दीवार में गोली का निशान

पूर्वी चंपारण, जागरण संवाददाता। ज‍िले के सुगौली थाना क्षेत्र के बड़ेया गांव में रंगदारी नही देने पर अपराधियों ने गोली चला जान मारने की कोशिश की। संयोग ठीक रहा कि गोली ग्रामीण को नहीं लगी। गोली दीवार में धंस गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की भरगावा पंचायत के बड़ेया निवासी सुरेन्द्र प्रसाद के मोबाइल पर अपराधियों ने रंगदारी की मांग की थी और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी। मगर, उन्होंने  मामले को गंभीरता से नहीं लिया और इसकी सूचना भी पुलिस को नहीं दी थी।

 इसी बीच रविवार की रात अपाची पर सवार अपराधी आए और सुरेंद्र पर गोली चला कर भाग निकला। सुरेंद्र घर के बाहर बैठे थे। गोली उन्हें नही लगी, बल्कि दीवार में धंस गई। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली और एक खोखा बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुरेंद्र के आवेदन पर केस दर्ज कर जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का आलम है।

chat bot
आपका साथी