दूल्‍हे ने कहा- बदल दी गई है दुल्‍हन, नहीं करूंगा शादी, हुआ ये हाल

बिहार के मुजफ्फरपुर में दूल्‍हे ने यह कहते हुए शादी से इंकार कर दिया कि लड़की बदल दी गई है। इसके बाद सराती पार्टी के लोगों ने दूल्‍हा को बंधक बना लिया।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Sun, 01 Jul 2018 08:14 PM (IST) Updated:Sun, 01 Jul 2018 11:06 PM (IST)
दूल्‍हे ने कहा- बदल दी गई है दुल्‍हन, नहीं करूंगा शादी, हुआ ये हाल
दूल्‍हे ने कहा- बदल दी गई है दुल्‍हन, नहीं करूंगा शादी, हुआ ये हाल

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। बिहार के मुजफ्फपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मनोहर पट्टी से लालगंज थाने के पिपरपाती गांव गई बरात तो लौट गई, लेकिन वहां दूल्हा समेत तीन को बंधक बना लिया गया। बताया जा रहा है कि दूल्‍हे ने कहा कि लड़की बदल दी गई है।

जानकारी के अनुसार, जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मनोहर पट्टी गांव से 30 जून की रात्रि वैशाली थाना क्षेत्र के पिपरपाती बारात गई थी। मनोहरपट्टी निवासी योगेंद्र चौधरी बेटे की शादी में बरात लेकर गए थे। रस्म अदायगी के दौरान सिंदूर देने के समय लड़के ने लड़की बदल लेने की बात पर शादी से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। तब लड़की के भाई ने भी शादी से इन्कार कर दिया।

बता दें कि लड़की के पिता-माता का स्वर्गवास हो चुका है। उसके भाई ने शादी के लिए 51000 रुपए व एक मोटरसाइकिल दी थी। शादी से इन्कार के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का, उसके पिता व बहनोई को बंधक बना लिया तथा दो गाड़ी को भी रोक लिया।

इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने पिपरपाती गांव में बैठक कर लड़की पक्ष को कुल खर्च डेढ़ लाख रुपये लौटाने पर सहमति जताई। इस संबंध में मुखिया पति धर्मेद्र कुमार ने  बताया कि दोनों पक्ष की आपसी रजामंदी से दो जुलाई को राशि लौटाने का निर्णय लिया गया। राशि मिलने के बाद तीनों को गाडिय़ों समेत मुक्त कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी