मुजफ्फरपुर में समाज की विकृति दूर कर गौरवशाली अतीत लौटाने के लिए जुटेंगे ब्रह्मर्षि

सात मार्च को साइंस कॉलेज में सहजानंद स्मृति समारोह में बिहार के पांच हजार ब्रह्मर्षि लेंगे भाग। स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति सम्मेलन साइंस कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। ब्रह्मर्षि समाज की एकता और सामाजिक विकास के लिए राजनीति से परे यह सम्मेलन होगा।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 09:44 AM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 01:28 PM (IST)
मुजफ्फरपुर में समाज की विकृति दूर कर गौरवशाली अतीत लौटाने के लिए जुटेंगे ब्रह्मर्षि
स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति सम्मेलन साइंस कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर, जासं। ब्रह्मर्षि समाज का अतीत गौरवशाली रहा है। स्वामी सहजानंद सरस्वती, श्रीकृष्ण सिंह, महेश प्रसाद सिन्हा, रामदयालु सिंह, लंगट सिंह, रामवृक्ष बेनीपुरी आदि आदर्श रहे हैं। समाज कल्याण, देश की आजादी से लेकर बिहार के विकास में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मगर ये आदर्श धूमिल होते जा रहे। समाज में विकृति आ रही है। समाज के गौरवशाली अतीत को वापस लाने व विकृति को समाप्त करने के लिए बिहार के ब्रह्मर्षि सात मार्च को एकजुट होंगे। स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति सम्मेलन साइंस कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। ये बातें पूर्व नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने परिसदन में प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा, ब्रह्मर्षि समाज की एकता और सामाजिक विकास के लिए राजनीति से परे यह सम्मेलन होगा। इसमें नशे की ओर जा रहे युवा को स्वरोजगार से जोडऩे, गरीब बच्चों की पढ़ाई, किसानों को उत्पादन का लाभ, गरीब लड़कियों की शादी, दहेज के खिलाफ अभियान, समाज की सुरक्षा आदि को लेकर चर्चा होगी। उन्होंने कहा समाज के विकास के लिए वृहद संगठन की जरूरत है। यह संगठन दूसरे समाज के लिए भी काम करेगा। 

पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज हमेशा शहादत देता रहा है। शैक्षणिक संस्थानों के लिए सबसे अधिक जमीन इसी समाज ने दान दी। मगर यह समाज उपेक्षा का शिकार है। इसे दरकिनार कर दिया गया है। इस सम्मेलन के माध्यम से समाज की प्रतिष्ठा को वापस लाया जाएगा। इसमें ब्रह्मर्षि समाज से जुड़े सभी संगठन के लोग, पूर्व मंत्री एवं विधायक आदि शामिल होंगे। रघुनंदन प्रसाद सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन राजनीतिक व सामाजिक मिलन होगा। प्रेस वार्ता में ब्रह्मर्षि परिषद के संयोजक हरेराम मिश्रा, शंभू शरण ठाकुर, संजीव कुमार ओझा, रानू शंकर सिंह, संजीव कुमार महंत, कृष्ण कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : Muzaffarpur: पूर्व नगर व‍िकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा के जख्म पर एक बार फ‍िर नमक छिड़क गया जलजमाव

यह भी पढ़ें : ड्राइ स्टेट बिहार के मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब पीने से दंपती की मौत, कई अन्य की स्थिति नाजुक ! 

यह भी पढ़ें : गर्मी शुरू होने से पहले मुजफ्फरपुर में एईएस की धमक, पारू में मिला साल का पहला मरीज

chat bot
आपका साथी