समस्तीपुर के विभूतिपुर में बोलेरो नदी में लुढ़की, छह लोग थे सवार, दो लापता Samastipur News

Samastipur News विभूतिपुर प्रखंड की बोरिया पंचायत के डीह बोरिया में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में लुढ़क गई। चार लोग को निकाला गया वहीं दो अब भी लापता है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Wed, 11 Mar 2020 09:55 AM (IST) Updated:Wed, 11 Mar 2020 09:55 AM (IST)
समस्तीपुर के विभूतिपुर में बोलेरो नदी में लुढ़की, छह लोग थे सवार, दो लापता Samastipur News
समस्तीपुर के विभूतिपुर में बोलेरो नदी में लुढ़की, छह लोग थे सवार, दो लापता Samastipur News

समस्‍तीपुर, जेएनएन। विभूतिपुर प्रखंड की बोरिया पंचायत के डीह बोरिया में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में लुढ़क गई। गाड़ी में छह लोग सवार थे। चार लोग निकाल गए, जबकि दो का पता नहीं चला। गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है। घटना मंगलवार शाम की है। लोगों द्वारा बोलेरो निकालने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन  कामयाबी हासिल नहीं हुई। लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी। घटनास्थल पर अंचलाधिकारी उदय कांत मिश्र और प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित थानाध्यक्ष पहुंचे। 

 बताया जा रहा कि उक्त बोलेरो पर गांव के ही छह लोग सवार होकर बांध के रास्ते से कहीं जा रहे थे, इसी दौरान शिव मंदिर डीह बोरिया पहुंचने के बाद ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी लेकर सीधा नदी में चला गया। लोगों ने बताया कि उस समय गाड़ी से कुल चार लोग निकलने में कामयाब हो गए थे, लेकिन दो लोगों का पता नहीं चला।

 कुछ लोगों ने बताया कि शराब के नशे में धुत होकर ड्राइवर ड्राइविंग कर रहा था। गाड़ी में फंसे रहने वाले व्यक्ति का नाम राकेश कुमार सिंह पिता रामकुमार सिंह, वार्ड 7 बोरिया और नन्दन कुमार, पिता केदार सिंह, वार्ड 13 बोरिया है।वहीं, वहां से बच निकलने वाले व्यक्ति का नाम रंधीर कुमार, पिता लक्ष्मी सिंह, चंदन झा, पिता रामा कांत झा एवं अमरनाथ महतो पिता राजाराम महतो बताया गया है।

chat bot
आपका साथी